समाचार

कॉलेजों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया : भगवान महावीर के 2550वें निर्वाण महोत्सव पर मैराथन दौड़ का आयोजन


 भगवान महावीर के 2550वें निर्वाण महोत्सव के उपलक्ष में भारतीय जैन मिलन द्वारा आज 2 अक्टूबर 2024 को देशभर में विश्व शांति की कामना के लिए मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। आगरा में यह दौड़ एमडी जैन इंटर कॉलेज से शुरू हुई,। पढ़िए राहुल जैन की रिपोर्ट…


आगरा। भगवान महावीर के 2550वें निर्वाण महोत्सव के उपलक्ष में भारतीय जैन मिलन द्वारा आज 2 अक्टूबर 2024 को देशभर में विश्व शांति की कामना के लिए मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। आगरा में यह दौड़ एमडी जैन इंटर कॉलेज से शुरू हुई, जिसमें विभिन्न कॉलेजों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मैराथन दौड़ का शुभारंभ भारतीय जैन मिलन के विशिष्ट संरक्षक वीर अनिल जैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर विमलेश जैन, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री वीर अनिल आदर्श जैन, और क्षेत्रीय मंत्री वीर सुशील कुमार जैन ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर किया।

ये भी रहे मौजूद 

इस अवसर पर केन्द्रीय संयोजक वीर कमल कुमार जैन, जैन मिलन सिद्धार्थ के शाखा मंत्री डॉ. वीर अतुल जैन, कोषाध्यक्ष वीर पारस जैन, जैन मिलन महान के अध्यक्ष वीर प्रदीप जैन, मंत्री वीरांगना रचना जैन, जैन मिलन महावीर उत्तरी के अध्यक्ष वीर सुशील मोहन जैन, मंत्री वीर शीतल जैन, जैन मिलन सखी की अध्यक्ष वीरांगना अर्चना जैन, मंत्री वीरांगना सुमन जैन, और अन्य सदस्य भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की व्यवस्था को वीर पारस जैन और डॉ. अतुल जैन ने संभाला। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक था, बल्कि सामाजिक एकता और सामूहिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का भी एक प्रयास था।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page