समाचार

13 दिसम्बर को निकलेगी भव्य विनोली शोभा यात्रा : मुरैना की मनु जैन गृह त्यागकर बनेगी जैन साध्वी


जैन कुल में जन्म लेने के बाद जैन सिद्धांतों का पालन करते हुए हर व्यक्ति का अंतिम लक्ष्य जैनेश्वरी दीक्षा धारण करना होता है। नगर की त्यागीव्रती श्राविका मनु जैन अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए 17 दिसम्बर को जैनेश्वरी आर्यिका दीक्षा अंगीकार कर रही हैं। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…


मुरैना। जैन कुल में जन्म लेने के बाद जैन सिद्धांतों का पालन करते हुए हर व्यक्ति का अंतिम लक्ष्य जैनेश्वरी दीक्षा धारण करना होता है। नगर की त्यागीव्रती श्राविका मनु जैन अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए 17 दिसम्बर को जैनेश्वरी आर्यिका दीक्षा अंगीकार कर रही हैं। आगमानुसार दीक्षा से पूर्व दीक्षार्थी के अनेकों संस्कार किए जाते है, जिसमें मेहंदी, हल्दी, विनोली यात्रा एवं गोद भराई प्रमुख हैं । इसी संदर्भ में 13 दिसंबर को दीक्षार्थी मनु जैन की गोद भराई का कार्यक्रम मुरैना के बड़े जैन मंदिर जी में रखा गया है।

कौन हैं मनु जैन

मनु जैन का जन्म राजस्थान के अजमेर में जैसवाल जैन नायक परिवार में हुआ था। उनकी शादी मुरैना निवासी नत्थीलाल सुमतीचंद जैन घी वाले के परिवार में पवन जैन के साथ हुई थी। आप प्रारंभ से ही धार्मिक प्रवृत्ति की महिला रही हैं। श्री जिनेंद्र प्रभु की पूजा भक्ति, स्वाध्याय, भजन आदि के साथ साधु साध्वियों को आहार दान आपकी दिनचर्या बन गई थी। मनु ने काफी समय पूर्व ही घर का त्याग कर दिया था। आप जैनाचार्य श्री वसुनंदी जी महाराज के संघ में रहकर संयम के मार्ग पर चलने की साधना कर रही हैं।

करेंगे पुण्य की अनुमोदना

दीक्षार्थी मनु जैन 17 दिसम्बर को जैन तीर्थ क्षेत्र बोलखेड़ा (कामा) राजस्थान में अभिक्षण ज्ञानोपयोगी आचार्य श्री वसुनंदी जी महाराज से जैनेश्वरी आर्यिका दीक्षा धारण करेंगी। मुरैना से सैकड़ों की संख्या में सधर्मी बंधु आर्यिका दीक्षा को देखने के लिए 17 दिसम्बर को जैन तीर्थ बोलखेड़ा पहुंचेंग। इससे पहले बुधवार 13 दिसंबर को शाम 6 बजे से दीक्षार्थी को घोड़ा बग्घी में विराजमान कर गाजे-बाजे के साथ भव्य विनोली यात्रा निकाली जाएगी। विनोली शोभा यात्रा नगर भ्रमण के पश्चात बड़ा जैन मंदिर पहुंचेगी। बड़े जैन मंदिर जी में उपस्थित सभी सधर्मी बंधु, माता-बहिनें पंच मेवा से दीक्षार्थी की गोद भराई करेंगे और उनके सातिशय पुण्य की अनुमोदना करेंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
11
+1
4
+1
2
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page