समाचार

रोज होंगे धार्मिक कार्यक्रम :  वर्षा योग के लिए हुआ मंगल प्रवेश


दिगम्बर जैन गणाधिपति गणधराचार्य श्री कुंथु सागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री श्रुत धर नन्दी जी महाराज, मुनि श्री उत्कर्ष कीर्ति जी महाराज एवं क्षुल्लक श्री सुप्रभात सागर जी महाराज ससंघ का वर्षायोग 2024 हेतु झीलों की नगरी उदयपुर में अहमदाबाद राजमार्ग पर स्थित गमेर बाग में सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष शांति लाल वेलावत की अगुवाई में असम के राज्यपाल गुलाब चन्द कटारिया के मुख्य आतिथ्य में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


उदयपुर। दिगम्बर जैन गणाधिपति गणधराचार्य श्री कुंथु सागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री श्रुत धर नन्दी जी महाराज, मुनि श्री उत्कर्ष कीर्ति जी महाराज एवं क्षुल्लक श्री सुप्रभात सागर जी महाराज ससंघ का वर्षायोग 2024 हेतु झीलों की नगरी उदयपुर में अहमदाबाद राजमार्ग पर स्थित गमेर बाग में सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष शांति लाल वेलावत की अगुवाई में असम के राज्यपाल गुलाब चन्द कटारिया के मुख्य आतिथ्य में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। इस अवसर पर बड़ी तादाद में श्रद्धालु उपस्थित थे।

वर्षा योग को लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखा गया था। दिगम्बर जैन समाज के अशोक कुमार जेतावत (धरियावद ) ने बताया कि युवा मुनि श्री श्रुत धर नन्दी जी महाराज ससंघ का गत वर्ष का वर्षा योग डूंगरपुर में हुआ था और इस वर्ष का उदयपुर में होने जा रहा है।

मुनि संघ सान्निध्य में नित्य प्रति कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और रविवार को अवकाश के चलते नित्य प्रति अभिषेक व शांति धारा के साथ ही विशेष प्रवचन सभा लगेगी और आनंद यात्रा होगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page