तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा के चुनाव में दिल्ली के गजराज जैन निर्विरोध पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। संविधान के मुताबिक महासभा के बतौर अध्यक्ष धर्म सरंक्षिणी, तीर्थं संरक्षिणी और श्रुत संरक्षिणी महासभा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी का निर्वहन करते हैं। मुरादाबाद से पढ़िए, श्यामसुंदर भाटिया की यह खबर…
मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा के चुनाव में दिल्ली के गजराज जैन निर्विरोध पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। संविधान के मुताबिक महासभा के बतौर अध्यक्ष धर्म सरंक्षिणी, तीर्थं संरक्षिणी और श्रुत संरक्षिणी महासभा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी का निर्वहन करते हैं, जबकि श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला महासभा की अध्यक्षा सरिता महेंद्र के जैन को चुना गया। बतौर मुख्य चुनाव अधिकारी टीएमयू के कुलाधिपति सुरेश जैन की देखरेख में ये चुनाव हुए। उल्लेखनीय है, सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए हैं। इससे पूर्व मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम का ऑडिटोरियम में शंखनाद हुआ। सभी अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया और शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य चुनाव अधिकारी कुलाधिपति सुरेश जैन के साथ दिगंबर महासभा के गजराज जैन, अरविंद लोहाडिया, प्रकाश बड़जात्या, पवन गोधा आदि की मौजूदगी रही।
टीएमयू की फर्स्ट लेडी वीना जैन, जीवीसी मनीष जैन, ऋचा जैन की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। टीएमयू के वीसी प्रो. वीके जैन ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए यूनिवर्सिटी की प्रगति और विकास यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। संचालन डॉ. निर्मल कुमार जैन ने किया।
टीएमयू कुलाधिपति ने की युवाओं की प्रबल पैरोकारी
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति सुरेश जैन ने कहा कि श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा केवल 131 साल की होने से बड़ी नहीं होती है। हमें इसे और बड़ा करना होगा। हमें अपने अतीत और वर्तमान पर गर्व करने से ज्यादा यह सोचना होगा कि इसका भविष्य कैसे बनाएं। कुलाधिपति के संग टीएमयू के जीवीसी मनीष जैन ने भी युवाओं की प्रबल पैरोकारी करते हुए कहा कि महासभा के उज्जवल भविष्य के लिए हमें इसमें युवाओं को लाना होगा। हम सीनियर लोगों को कुर्सियों का मोह त्यागकर भविष्य के लिए युवाओं को तैयार करना होगा। हमें ऐसे युवाओं को आगे लाना होगा जो पैसे के साथ अपना विवेक और समय भी महासभा को दें। चुनाव अधिकारी गजेंद्र बज, अनुज जैन के अलावा मुरादाबाद जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन, अमरोहा जैन समाज के अध्यक्ष योगेश जैन, डॉ. कल्पना जैन, अमरोहा की नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन के साथ देशभर के जैन समाज के प्रतिनिधि शामिल रहे।
दिगंबर जैन महिला महासभा की संयुक्त महामंत्री चुनी गईं ऋचा जैन
श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महिला महासभा की कार्याध्यक्ष रजनी बाकलीवाल और संध्या सेठी को बनाया गया। सुधा जैन और नीलम जैन उपाध्यक्षा चुनी गई। ज्योत्सना जैन महामंत्री तो तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी की ऋचा जैन संयुक्त महामंत्री बनीं। अनु लोहाड़िया को कोषाध्यक्ष बनाया गया। श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन धर्म सरंक्षिणी के कार्याध्यक्ष महिपाल पहाडिया को चुना गया। अजीत जैन चंदवाल, अशोक जैन छाबड़ा, मनोज काला, अनिल जैन, अरविंद जैन, कमल बाबू जैन, हेमचंद जैन, सुंदरलाल जैन को उपाध्यक्ष चुना गया। महामंत्री की जिम्मेदारी पवन जैन, जबकि संयुक्त महामंत्री की जिम्मेदारी अशोक जेतावत, संजय कुमार पाटनी, प्रमोद जैन और संदीप जैन को सौंपी गई। प्रकाश बोरा को कोषाध्यक्ष और विनीत जैन सह कोषाध्यक्ष चुने गए।
श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा की दीगर जिम्मेदारी
श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ संरक्षिणी महासभा के कार्याध्यक्ष की कमान महेंद्रकुमार जैन और श्री धर्मचंद पहाडिया को सौपी गई। टीके वेद, श्री अभयकुमार शाह, संजीव जैन, अशोक कुमार चूंड़ीवाल, विकास जैन को उपाध्यक्ष बनाया गया। महामंत्री पद की जिम्मेदारी राज कुमार सेठी को मिली तो कमलकुमार जैन और सुभाषचंद जैन को संयुक्त महामंत्री का पदभार सौंपा गया। सुशीलकुमार बाकलीवाल को कोषाध्यक्ष पद की अहम जिम्मेदारी दी गई। भारतवर्षीय दिगंबर जैन श्रुत संरक्षिणी महासभा के प्रवीणकुमार जैन और गजेंद्र पाटनी कार्याध्यक्ष चुने गए। उपाध्यक्ष इंद्रेशकुमार जैन, सुबोध जैन, श्यामलाल जैन बनाए गए। शरद राज कासलीवाल को महामंत्री चुना गया, जबकि संयुक्त महामंत्री राजेन्द्र प्रसाद कोठारी को चुना गया। प्रकाशचंद बोरा कोषाध्यक्ष बने।













Add Comment