समाचार

लायंस क्लब मुरैना एलीट ने किए निर्धन बस्ती में सेवा कार्य : बालिकाओं को सैनिटरी पैड्स तथा महिलाओं को सुहाग सामग्री वितरित की 


लायंस क्लब मुरैना एलीट द्वारा पुरूषोत्तम माह के पावन अवसर पर चंबल कॉलोनी स्थित निर्धन बस्ती में एक विशेष सेवा एवं दान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद परिवारों एवं बच्चों को भोजन कराया गया तथा बिस्किट, पैटीज, चिप्स, आइसक्रीम, जूस, चॉकलेट , फल एवं मिठाई का वितरण किया गया। मुरैना से मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट…


मुरैना। लायंस क्लब मुरैना एलीट द्वारा पुरूषोत्तम माह के पावन अवसर पर चंबल कॉलोनी स्थित निर्धन बस्ती में एक विशेष सेवा एवं दान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद परिवारों एवं बच्चों को भोजन कराया गया तथा बिस्किट, पैटीज, चिप्स, आइसक्रीम, जूस, चॉकलेट , फल एवं मिठाई का वितरण किया गया। इसके साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को सैनिटरी पैड्स तथा सुहाग सामग्री वितरित कर उनकी आवश्यकताओं का भी ध्यान रखा गया। क्लब की इस पहल से बस्तीवासियों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। क्लब अध्यक्ष लॉयन भारती मोदी ने बताया कि भारतीय संस्कृति में पुरूषोत्तम माह का विशेष धार्मिक एवं सामाजिक महत्व है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए क्लब द्वारा यह सेवा कार्य आयोजित किया गया, जिससे जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके और समाज में सेवा एवं सहयोग का संदेश दिया जा सके। कार्यक्रम में क्लब की पूर्व अध्यक्ष लॉयन नीता बांदिल, सचिव लॉयन ज्योति मोदी, कोषाध्यक्ष लॉयन मयूरी गुप्ता, लॉयन पारुल गुप्ता, लॉयन अंशुल गोलस, लॉयन पूजा सिंघल, लॉयन नैन्सी मंगल, लॉयन अनुराधा गर्ग सहित अन्य सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग की सहायता करना एवं सेवा के माध्यम से मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना था। लायंस क्लब मुरैना एलीट द्वारा समय-समय पर ऐसे सेवा कार्य आयोजित किए जाते रहे हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page