समाचार

फिट इंडिया के ज़ुनून के साथ दस किमी की साइकिल राइड : रेसर ज़ैनुल के नेतृत्व में हुई संडे ऑन साइकिल राइड 


विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल राइड को एसपी सिटी रणविजय सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संडे ऑन साइकिल राइड में एसपी सिटी के साथ समाजसेवी सरदार गुरविंदर सिंह भी शामिल हुए। मुरादाबाद से पढ़िए, श्यामसुंदर भाटिया की खबर…


मुरादाबाद। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत फिट इंडिया एम्बेसडर ज़ैनुल आबिदीन के नेतृत्व में भव्य संडे ऑन साइकिल राइडिंग को एसपी सिटी रणविजयसिंह ने हरी झंडी दिखाकर स्मार्ट सिटी ऑफिस से रवाना किया। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार यादव, समाजसेवी सरदार गुरविंदर सिंह, राज्य साइक्लिंग कोच सैयद खुर्शीद अली, सैयद मरदान, वरिष्ठ साइक्लिस्ट सैयद खालिद की मौजूदगी रही। उल्लेखनीय है कि राइडिंग का उद्देश्य लोगों को फिटनेस, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण ,साइक्लिंग के प्रति जागरूक करना है। इस राइडिंग में 75 वर्षीय नौबतसिंह पहलवान आकर्षण के केंद्र रहे। फिट इंडिया एम्बेसडर ज़ैनुल आबिदीन ने कहा कि विश्व साइकिल दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का एक जन आंदोलन है। उन्होंने कहा, नियमित साइक्लिंग से स्वास्थ्य बेहतर होता है, प्रदूषण कम होता है। ईंधन की बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है। राइड सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले सभी प्रतिभागियों को फिट इंडिया ई-सर्टिफिकेट प्रदान किए जाने की घोषणा की गई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। अंत में फिट इंडिया एम्बेसडर ज़ैनुल ने सभी अधिकारियों, प्रतिभागियों, कोचों, स्वयंसेवकों एवम् सहयोगियों का दिल की गहराइयों से आभार जताया।

साइक्लिंग स्वस्थ जीवन और खेल संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा

लगभग 10 किमी लंबी यह राइड स्मार्ट सिटी कार्यालय से प्रारंभ होकर वार मेमोरियल तक पहुंची और पुनः स्मार्ट सिटी कार्यालय पर समाप्त हुई। राइड के दौरान प्रतिभागियों ने देश बचाएंगे, साइकिल चलाएंगे के नारों के साथ पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत और फिटनेस का संदेश दिया। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि इसमें बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 75 वर्षीय नौबतसिंह पहलवान ने अपनी सक्रिय भागीदारी से सभी को प्रेरित किया, वहीं युवाओं और बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ राइड पूरी की। राज्य साइक्लिंग कोच सैयद खुर्शीद अली ने न केवल प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया,बल्कि साइक्लिंग को स्वस्थ जीवन और खेल संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को इससे जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शगुफ्ता, निशात अंजुम, प्राची अग्रवाल, दीपिका मेहता, मोहम्मद फहीम, नेपाल सिंह, गजाला सुल्ताना, मुस्कान, सफिया नसीम, गुंजिता पाल, मोहम्मद लाइक, फहाद, राजी उर रहमान, साहिल, अमान सिद्दीकी, मोहम्मद जीशान, अनुज गुप्ता, ध्रुव, विक्की अरोड़ा, शालू चावला, राहुल छाबड़ा, बिलाल, अरुण कुमार, अंबिका, यवन पाल, कृष्ण कुमार, अर्जुन, युवराज, रौनक, राघव सेठी, लिज़ा, अहमद हुसैन, संस्कार, दीपल आदि सहित बड़ी संख्या में साइक्लिंग प्रेमियों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त शहर के खेल प्रेमी, युवा, महिलाएं एवं वरिष्ठ नागरिक भी कार्यक्रम से जुड़े।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page