समाचार सम्मेदशिखर

सम्मेद शिखर पर धरियावद में साथ आए बजरंग दल,आरएसएस: प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

संजय कोठरी- धरियावद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल खंड धरियावद के नेतृत्व में काफी तादाद में लोग इकठ्ठा हुए और सम्मेद शिखर जी को लेकर महामहिम भारत सरकार नई दिल्ली राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा ।

धरियावद की उपखंड अधिकारी को दिए इस ज्ञापन में बताया गया कि जैन समाज का तीर्थ स्थल सम्मेद शिखर पर सरकार द्वारा पर्यटक स्थल घोषित किया गया है । इसे वापस लिया जाना चाहिए । यह जैन समाज का पावन तीर्थ स्थल है ।

अगर फैसला वापस नहीं लिया गया तो पूरे देश में उनके संगठनों की ओर से प्रदर्शन किया जाएगा । प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि किसी भी धर्म के स्थानों के साथ ऐसा खिलवाड़ नहीं होना चाहिए ।

प्रतिनिधिमंडल में गणमान्य लोग शामिल
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला संयोजक गौरव पारीक, बाबू भाई विजयवर्गीय बंटी शर्मा,एडवोकेट हरी सिंह कोठारी, नितेश टेलर, चेतन प्रसाद बंटी सरिया, चाहत सरिया गौरव डागरिया, अमित दोसी, जिग्नेश चम्पावत रूपेश रजावत, रमेश कोठारी, प्रकाश टेलर, सचिन शाह, धीरज मारू, कुंजन सोनी, मनोज सोनी, पंकज डागरिया, बंटी दोसी, रजत पारीक मौजूद रहे ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
5
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page