समाचार

कार पलटने से हुई दुर्घटना :  हादसे में क्षुल्लक श्री अरिहंत सागर की समाधि

मोईकलां (कोटा)। कार का टायर फटने से शुक्रवार को बारां-झालावाड़ मेगा हाइवे पर कार पलट गई। कार में सवार क्षुल्लक श्री अरिहंत सागर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक व एक अन्य महिला सेवक घायल हो गई। दरअसल क्षुल्लक श्री अरिहंत सागर खानपुर स्थित चांदखेड़ी मंदिर से दर्शन कर कार से झांसी के लिए रवाना हुए थे।

मेगा हाइवे बपावर पर दोपहर तीन बजे कार का टायर फट गया। इससे चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार पलट गई। बपावर पुलिस ने घायलों को सांगोद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। बपावर थानाधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि इसके बाद घायल मध्यप्रदेश के मीडिया थाना पृथ्वीपुर जिला निवाड़ी निवासी उषा जैन (57) और ड्राइवर दमोह निवासी भूरा यादव (27) पुत्र जमन यादव को शहीद राजमल मीणा जिला अस्पताल बारां में भर्ती करा दिया गया है। क्षुल्लक श्री अरिहंत सागर जी का पार्थिव शरीर चांदखेड़ी ट्रस्ट को सौंपा गया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
2
+1
8
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page