समाचार

पंचकल्याणक महोत्सव दूसरा दिन : दया धर्म ही सर्वश्रेष्ठ धर्म है


श्री1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर कुुमेड़ी में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री विमल सागर जी, मुनि श्री अनंत सागर जी, मुनि श्री धर्म सागर जी मुनि श्री भाव सागर जी के सानिध्य में पंचकल्याणक महोत्सव चल रहा है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की विशेष रिपोर्ट…


इंदौर। श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर कुुमेड़ी, एम.आर 10 रोड होटल निर्वाणा के पास आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री विमल सागर जी, मुनि श्री अनंत सागर जी, मुनि श्री धर्म सागर जी मुनि श्री भाव सागर जी के सानिध्य में पंचकल्याणक महोत्सव चल रहा है।

प्रतिष्ठाचार्य बा. ब्र.विनय भैया जी “साम्राट” बंडा और सह-प्रतिष्ठाचार्य बा.ब्र.अभय भैया जी “आदित्य” इंदौर, बा.ब्र. अनिल भैया इंदौर के निर्देशन में 14 मार्च 2023 तक चलने वाले पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव के अन्तर्गत 9 मार्च को प्रातः काल अभिषेक शांतिधारा, पूजन के बाद ध्वजारोहण की मंगल क्रियाएं संपन्न हुईं।

इस कार्यक्रम में प्रतिदिन अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, आरती, प्रवचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न होंगे। 10 मार्च को गर्भ कल्याणक उत्तर रूप, 11 मार्च को जन्म कल्याणक, 12 मार्च को तप कल्याणक एवं मूल संस्कार महोत्सव, 13 मार्च को ज्ञान कल्याणक एवं 14 मार्च को मोक्ष कल्याणक एवं गजरथ नगर शोभा यात्रा संपन्न होंगे। इस कार्यक्रम में पूरे देश से श्रद्धालु आ रहे हैं। भगवान के माता पिता रमेशचंद-प्रभा जैन, सौधर्म इंद्र प्रियंक जैन-शालिनी जैन बनेे हैं।

कार्यक्रम में राजस्थान के प्रसिद्ध सरदार बैंड ने शानदार प्रस्तुति दी। सचिन जैन भोपाल में भजनों की विशेष प्रस्तुति दी। इस अवसर पर धर्म सभा को संबोधित करते हुए पूज्य मुनि श्री विमल सागर जी महाराज ने कहा कि हमने बार-बार जन्म-मरण के दुख उठाए हैं, अपने जीवन में सद्भावना भाओ, जो महा महोत्सव संपन्न कर रहे हैं, वे पुण्यशाली हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page