समाचार

जेएसजी यूनिक का 'आरंभ 2' का किया आयोजन : देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा ग्रुप, नई टीम ने ली शपथ


देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा ग्रुप। नई टीम ने ली शपथ विंदासा रिसॉर्ट में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हुआ भव्य आयोजन। ‘बॉर्डर-2′ और आतिशबाजी ने भरा जोश।


इंदौर। जैन सोशल ग्रुप यूनिक द्वारा वर्ष 2026 की पहली जनरल मीटिंग ‘आरंभ 2’ का भव्य आयोजन रविवार, 25 जनवरी को राऊ स्थित विंदासा थीम पार्क में किया गया। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित इस कार्यक्रम में पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में वर्ष 2026 के नए सत्र का शपथ विधि समारोह रहा। अध्यक्ष पुनीत-आँचल टोंगिया और सचिव रोहन-रुचिका जैन ने अपने नए कार्यकाल की शपथ ली। उनके साथ ग्रुप की सभी 8 कमेटियों के सदस्यों ने भी पूर्ण निष्ठा से ग्रुप के प्रति सेवा और समर्पण का संकल्प लिया। सोशल वेलफेयर कमेटी हेड रुपेश-रुचिता छाबड़ा के अनुसार, यह आयोजन सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना को समर्पित रहा।

 बच्चों और कपल्स के लिए अनूठी प्रतियोगिताएं

कार्यक्रम की शुरुआत नन्हे बच्चों के लिए आयोजित ड्राइंग कॉम्पिटिशन से हुई। ध्रुव तारा प्ले स्कूल के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में 75 से अधिक बच्चों ने अपनी कला के माध्यम से देशभक्ति के चित्र उकेरे। वहीं, कपल्स के लिए ‘स्पेशल 26’ गेम्स का आयोजन किया गया, जिसमें फेस पेंटिंग टास्क आकर्षण का केंद्र रहा। कपल्स ने एक-दूसरे के चेहरे पर तिरंगा और देशभक्ति से जुड़े चित्र बनाकर अपनी रचनात्मकता दिखाई।

 ओपन एयर थिएटर में ‘बॉर्डर-2’ का रोमांच 

शाम ढलते ही विंदासा का नजारा किसी आधुनिक ड्राइव-इन थिएटर जैसा हो गया। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सदस्यों ने ओपन एयर थिएटर में अपनी कारों में बैठकर देशभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर-2’ का आनंद लिया। फिल्म के दौरान भव्य आतिशबाजी ने सदस्यों में नया जोश भर दिया। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने में आदित्य-पायल जैन और अतुल-मीनाक्षी कोचर का विशेष सहयोग रहा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page