समाचार

जेसीआई मुरैना जाग्रति ने माधवीराजे सिंधिया को अर्पित की श्रद्धांजलि पक्षियों के लिए की दाना-पानी अभियान की शुरुआत 


महिलाओं के स्वयंसेवी संगठन जेसीआई मुरैना जाग्रति ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवीराजे के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा गर्मी के मौसम में पक्षियों को हीट स्ट्रोक से बचाने के लिए उन्होंने हर वर्ष की तरह दाना-पानी अभियान की शुरुआत भी की।दाना-पानी अभियान का आगाज जीवाजी गंज स्थित अग्रसेन पार्क से किया गया। पढि़ए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट ……


मुरैना।महिलाओं के स्वयंसेवी संगठन जेसीआई मुरैना जाग्रति ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवीराजे के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा गर्मी के मौसम में पक्षियों को हीट स्ट्रोक से बचाने के लिए उन्होंने हर वर्ष की तरह दाना-पानी अभियान की शुरुआत भी की।दाना-पानी अभियान का आगाज जीवाजी गंज स्थित अग्रसेन पार्क से किया गया। यहां महिलाओं ने पेड़ों पर पानी के सकोरे टांगे और पक्षियों के लिए अनाज के पात्र भी रखे। महिलाओं के कहा कि उनका यह अभियान पूरे गर्मी के मौसम में जारी रहेगा।

इस अवसर पर जेसीआई की अध्यक्ष लता गोयल ने कहा कि हमारे आसपास रहने वाले पशु, पक्षी अपनी भोजन संबंधी जरूरतों के लिए हम पर ही निर्भर रहते हैं, इसलिए इंसानियत के नाते उनका खयाल रखना हमारा दायित्व है। खासकर गर्मियों के मौसम में जब तापमान 45 डिग्री से ऊपर पहुंच जाता है, तब पक्षियों को हीट स्ट्रोक से बचाने के लिए दाना-पानी का इंतजाम हरेक व्यक्ति को करना चाहिए।

आदर्श पत्नी और जिम्मेदार मां की निभाई भूमिका 

जेसीआई मेंबर्स ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवीराजे सिंधिया के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। महिलाओं ने दो मिनट के लिए मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जेसीआई मुरैना जाग्रति की फाउंडर प्रेसिडेंट भावना जैन ने कहा कि राजपरिवार की सदस्य होते हुए भी राजमाता माधवीराजे सिंधिया सहज व्यवहार के लिए जानी जाती थीं। राजनीति से भी सिंधिया परिवार वर्षों से जुड़ा हुआ है, लेकिन उनका नाम कभी किसी सियासी विवाद में शामिल नहीं रहा। उन्होंने हमेशा एक आदर्श पत्नी और जिम्मेदार मां की भूमिका का निर्वहन किया। उनका दुनिया से चले जाना दुःखद है। ईश्वर दुःख की इस घड़ी में सिंधिया परिवार को साहस और धैर्य प्रदान करे। इस अवसर पर जेसीआई की सचिव कंचन चावला, कोषाध्यक्ष अंजना गर्ग, पूर्व प्रेसिडेंट भारती मोदी, नीता बांदिल, सरिता गोयल, अनिता ,मधु आदि मौजूद रहीं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page