समाचार

जैन समाज ने व्यक्त की संवेदना : जैन व्यवसायियों का सड़क दुर्घटना में निधन


दिगंबर जैन समाज के जाने पहचाने इंदौर निवासी समाज शुभचिंतक एवं धर्म, समाज, संत सेवी संजय जैन ( माही), संजय जैन ( कंफर्ट) संतोष जैन (कमाठीपुरा) एवं दीपक जैन (स्मृति नगर) समाज के श्रेष्ठ एवं धर्म समाज के प्रति समर्पित रेडीमेड वस्त्र व्यवसायी थे। महाराष्ट्र के लातूर में उनकी कार से ट्रक का एक्सीडेंट होने से दुखद निधन हो गया। पढ़िए यह रिपोर्ट…


इंदौर। बारह भावनाओं में कहा गया है कि राजा राणा छत्रपति हाथिन के असवार, मरना सबको एक दिन अपनी-अपनी बार अर्थात यही सत्य है कि प्रत्येक जीव की मृत्यु अवश्यंभावी है। मृत्यु किसी की भी हो घर ,परिवार के सदस्यों, एवं मित्रों एवं स्नेहियों को संतप्त ही करती है, लेकिन किसी की स्वाभाविक मृत्यु के बजाय दुर्घटना में हृदय विदारक मृत्यु होना परिजनों एवं स्नेहियों के लिए झकझोर देती है, जिसे सहन करना असहनीय होता है। दिगंबर जैन समाज के जाने पहचाने इंदौर निवासी समाज शुभचिंतक एवं धर्म, समाज, संत सेवी संजय जैन ( माही), संजय जैन ( कंफर्ट) संतोष जैन (कमाठीपुरा) एवं दीपक जैन (स्मृति नगर) समाज के श्रेष्ठ एवं धर्म समाज के प्रति समर्पित रेडीमेड वस्त्र व्यवसायी थे।

महाराष्ट्र के लातूर में उनकी कार से ट्रक का एक्सीडेंट होने से दुखद निधन हो गया, जिसने इस समाचार को सुना द्रवित हो गया, संतप्त हो गया। यह घटना दिगंबर जैन परवार समाज सहित समग्र जैन समाज के लिए किसी वज्रपात से कम नहीं है। डॉक्टर जैनेंद्र जैन, मंत्री दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद इंदौर, राजेश जैन दद्दू मीडिया प्रभारी दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, मुक्ता जैन अध्यक्ष दिगंबर जैन परवार समाज महिला संगठन ने उनके असामयिक निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं प्रेषित की हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
1
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page