समाचार

धर्म सभा में किया संबोधित : वस्तु खरीदते समय करते हैं जांच-पड़ताल तो धर्म आंखें मूंद कर स्वीकार न करें – श्री विहसन्त सागर जी महाराज


 कमला नगर स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर डी ब्लॉक में उपाध्याय श्री विहसन्तसागर जी महाराज ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि धर्म शब्द के अनेक अर्थ होते हैं। जैसे दूध शब्द है। तो आकड़े के पेड़ से निकलने वाले द्रव्य को भी दूध बोलते है और गाय के भी दूध को दूध बोलते हैं। यदि आंख में कोई किरकिरी हो तो गाय का दूध डालने से शांति मिलेगी, और यदि आंकड़े का दूध डाल दिया तो आंख फट जायेगी। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा। कमला नगर स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर डी ब्लॉक में उपाध्याय श्री विहसन्तसागर जी महाराज ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि संसार में एक यथारथ ज्ञान तो बहुत दुर्लभ है। सम्यग्ज्ञान को बीच में रखा गया। परंतु कुंदकुंद आमासम्यान को सर्वप्रथम रखा। पहले जानो फिर श्रद्धा रखो। कुंदकुंद आचार्य ने समयसार की 16-17वीं गाथा में कहा कि पहले जानो फिर श्रद्धा रखो। क्यों? आप सोना खरीदने गये तो पूरा ध्यान रखते हैं शुद्धता का। सोने को कसौटी पर कसते हैं, छिन्नी से काटते हैं, आग में तपाते हैं, तेजाब से साफ करते हैं, तब पता चलता है कि कितना प्रतिशत सोना है। तब सोना खरीदते हैं। जब एक वस्तु को खरीदने के लिए इतनी जांच-पड़ताल करते हैं तो एक धर्म को स्वीकार करते समय ऐसे कैसे आंख मूंद करके स्वीकार कर लें। इसलिए उन्होंने कहा कि धर्म शब्द के अनेक अर्थ होते हैं। जैसे दूध शब्द है। तो आकड़े के पेड़ से निकलने वाले द्रव्य को भी दूध बोलते है और गाय के भी दूध को दूध बोलते हैं। यदि आंख में कोई किरकिरी हो तो गाय का दूध डालने से शांति मिलेगी, और यदि आंकड़े का दूध डाल दिया तो आंख फट जायेगी।

चातुर्मास के लिए भेंट किया श्रीफल

कार्यक्रम में समग्र ग्रेटर कमला नगर जैन समाज ने उपाध्यायश्री विहसन्त सागर जी महाराज ससंघ के समक्ष चातुर्मास 2024 हेतु श्रीफल भेंटकर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। धर्मसभा का मंगलाचरण रोमिल जैन, दीप प्रज्वलन पारसबाबू राजेश जैन सीए, मुकेश जैन चांदी, राजेश जैन शास्त्री ने किया। पाद प्रक्षालन जगदीश प्रसादजी, अंकुर बैनाडा, पीके जैन, राहुल जैन ने किया। धर्मसभा का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल ने किया। उपाध्याय श्री विहसन्त सागर जी महाराज ससंघ का श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर डी ब्लॉक से श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर शालीमार एनक्लेव के लिए मंगल विहार हुआ, जहां चार दिन का मंगल प्रवास रहेगा। इसके बाद उपाध्यायसंघ कर्मयोगी जैन मंदिर के लिए मंगल विहार करेंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page

× श्रीफल ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें