समाचार

गुरुदेव इंदौर आपको बुला रहा है : वर्षायोग 2026 के लिए इंदौर समाज ने किया भावपूर्ण मंगल निवेदन


वर्षायोग 2026 के लिए दिगम्बर जैन सामाजिक संसद एवं सकल जैन समाज इंदौर के प्रतिनिधिमंडल ने आवन (जिला गुना) पहुंचकर निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी ससंघ के चरणों में इंदौर पधारने का विनम्र निवेदन किया। पढ़िए श्रीफल साथी राजेश जैन दद्दू की यह रिपोर्ट।


इंदौर। देवी अहिल्या की धर्मनगरी इंदौर में वर्षायोग 2026 को लेकर धार्मिक उत्साह का वातावरण है। दिगम्बर जैन सामाजिक संसद के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधियों ने आवन (जिला गुना) पहुंचकर निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी ससंघ के चरणों में इंदौर आगमन का भक्तिभाव से आग्रह किया।

भावपूर्ण विनय निवेदन

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि दिगम्बर जैन सामाजिक संसद के अध्यक्ष आनंद गोधा एवं महामंत्री हर्ष जैन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने गुरुदेव के समक्ष वर्षायोग 2026 हेतु इंदौर पधारने की मंगल भावना व्यक्त की। प्रतिनिधिमंडल ने भावपूर्ण शब्दों में कहा— “गुरुवर, हमको तारों… इस वर्ष इंदौर पधारों।”

समाज की रही सहभागिता

इस अवसर पर दिगम्बर जैन सामाजिक संसद, कीर्ति स्तम्भ, सुमतिधाम ट्रस्ट के न्यासी सपना-मनीष गोधा परिवार सहित सकल जैन समाज इंदौर के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धा और भक्ति के साथ गुरुदेव से इंदौर आगमन का निवेदन किया।

वर्षायोग को लेकर उत्साह

इंदौर समाज को विश्वास है कि गुरुदेव का वर्षायोग नगर के धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण को नई दिशा प्रदान करेगा। समाजजन उनके मंगल आगमन की प्रतीक्षा में उत्साहपूर्वक तैयारियां कर रहे हैं।

धर्मभाव का संदेश

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि संतों का सान्निध्य समाज में संस्कार, संयम, सेवा और आत्मकल्याण की भावना को सुदृढ़ करता है। गुरुदेव का आशीर्वाद समूचे समाज के लिए प्रेरणादायी होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
1
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page