अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद की ओर से निशुल्क विराट दिव्यांग कैम्प व नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन 10 मार्च को प्रात: 9 बजे श्री दिगम्बर जैन अजित नाथ मंदिर, मेहरोनी में किया जाएगा। पढ़िए राजीव सिंघई की विस्तृत रिपोर्ट…
मेहरोनी। अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद की ओर से निशुल्क विराट दिव्यांग कैम्प व नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। परिषद के महासचिव अशोक जैन ने बताया कि यह 45वां विराट दिव्यांग कैम्प व नेत्र शिविर 10 मार्च को प्रात: 9 बजे श्री दिगम्बर जैन अजित नाथ मंदिर, मेहरोनी में लगाया जाएगा। संयोजक समकित जैन के अनुसार जिनेन्द्र जैन की स्मृति में पूनम व आयूष जैन परिवार, दिल्ली के सहयोग से आयोजित इस कैम्प में दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग ( हाथ व पैर ), पोलियो ग्रस्त बच्चों को कैलिपर्स व बैसाखियां, ऑर्थोशूज(जूते), स्टिक एवं श्रवणहीन बुजुर्गों को श्रवणयंत्र आदि उपलब्ध कराने के लिए चयन कर नाप लिया जाएगा।
ये सभी सहायक उपकरण दिल्ली स्थित कार्यशाला में तैयार कर 19 मार्च को यहीं प्रदान किए जाएंगे। इसी प्रकार नेत्र रोगियों की जांच कर निशुल्क परामर्श एवं मोतियाबिंद के रोगियों का आपरेशन के लिए चयन किया जाएगा। जरूरतमंद दिव्यांगजन, श्रवणहीन बुजुर्ग व नेत्र रोगी परिषद की ओर से निर्धारित आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए समकित जैन (9451333868) और बासु सिंघई (8299833498) से सम्पर्क कर सकते हैं।













Add Comment