समाचार

भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 10 के बढ़ते कदम : बरायठा एवं दलपतपुर में नवीन शाखाओं का गठन


भारतीय जैन मिलन के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बरायठा एवं दलपतपुर में नवीन शाखाओं का गठन राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। पढ़िए मनीष जैन विद्यार्थी की रिपोर्ट…


सागर। भारतीय जैन मिलन के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बरायठा एवं दलपतपुर में नवीन शाखाओं का गठन राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 10 के भ्रमण कार्यक्रम में अतिवीर एड. कमलेंद्र जैन राष्ट्रीय मंत्री, क्षेत्रीय अध्यक्ष अतिवीर अरुण चंदेरिया, अतिवीर महेश जैन पीएचई राष्ट्रीय संयोजक प्रचार -प्रसार , वीर संजय जैन शक्कर क्षेत्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष ,वीर मनीष जैन विद्यार्थी संयोजक शाखा विस्तार एवं मीडिया प्रभारी सागर की उपस्थिति में बरायठा में संरक्षक वीर विनोद जैन, अध्यक्ष वीर निलेश जैन, मंत्री वीर जयकुमार जैन, कोषाध्यक्ष वीर सौरभ जैन, प्रचार मंत्री वीर मनीष जैन को मनोनीत किया गया।

महिला मिलन में अध्यक्ष वीरांगना अर्चना जैन, मंत्री वीरां दीपमाला जैन, कोषाध्यक्ष वीरां मनीषा जैन, प्रचारमंत्री वीरांगना प्रीति चंदेरिया को मनोनीत किया गया। दलपतपुर बालिका जैन मिलन में संरक्षक वीरां अभिलाषा जैन, वीरां शोभना जैन वीरां रेशु जैन, वीरां सुविधा जैन, अध्यक्ष वीरां अंकिता जैन, मंत्री वीरां रिया जैन, कोषाध्यक्ष वीरां आर्या जैन, प्रचार मंत्री वीरां समीक्षा जैन को मनोनीत किया गया। जैन मिलन में अध्यक्ष वीर सिंघई सुबोध जैन, मंत्री वीर मोदी उपेंद्र जैन, कोषाध्यक्ष वीर सिंघई अनुराग जैन, प्रचार मंत्री वीर अमन जैन को मनोनीत किया गया।

बरायठा एवं दलपतपुर मीटिंग में जैन मिलन के राष्ट्रीय मंत्री अतिवीर कमलेंद्र जैन ने भारतीय जैन मिलन की स्थापना से लेकर मिलन की गतिविधियों के विषय में जानकारी दी। क्षेत्रीय अध्यक्ष अतिवीर अरुण चंदेरिया ने क्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रम एवं जैन मिलन के महत्व के विषय में बताया। संचालन चित्र संयोजक मनीष विद्यार्थी ने किया। आभार बराराठा में अर्चना जैन, दलपतपुर में सुधा जैन ने व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page