समाचार

इक्यावन लोगों ने किया रक्तदान : शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता की स्मृति में सरकारी अस्पताल में लगा रक्तदान शिविर


अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा के अंतर्गत माथुर वैश्य मंडलीय परिषद मध्यांचल मंडल के तत्वाधान में सरकारी अस्पताल, अम्बाह में अमर शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता की स्मृति में आठवां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर प्रातः 10:00 बजे प्रारंभ हुआ, जिसका शुभारंभ पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बच्चू लाल गुप्ता द्वारा किया गया। पढ़िए अजय जैन की रिपोर्ट…


अम्बाह। अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा के अंतर्गत माथुर वैश्य मंडलीय परिषद मध्यांचल मंडल के तत्वाधान में सरकारी अस्पताल, अम्बाह में अमर शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता की स्मृति में आठवां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर प्रातः 10:00 बजे प्रारंभ हुआ, जिसका शुभारंभ पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बच्चू लाल गुप्ता द्वारा किया गया। शिविर शुभारंभ होने के उपरांत शिविर में लगभग 51यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए मैत्री वेलफेयर फाउंडेशन अम्बाह द्वारा रक्तदान करने वाले व्यक्तियों का सम्मान किया गया।

इसके साथ ही उन्हें भीषण गर्मी में पंछियों के लिए दाना-पानी एवं प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए पौधे भी उपलब्ध कराए। इस मौके पर बच्चू लाल गुप्ता ने बताया कि ब्लड डोनेट करने से सेहत को कोई नुकसान नहीं, बल्कि फायदा होता है। इससे किसी व्यक्ति का जीवन बच सकता है। कोई भी स्वस्थ व्यक्ति साल में चार बार ब्लड डोनेट कर सकते हैं। रक्तदाता का हीमोग्लोबिन कम से कम 12.5 होना चाहिए। रक्तदान करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। रक्तदान करने के बाद शरीर में नये रक्त का निर्माण होता है। इससे शरीर की कोशिकाओं को मजबूती मिलती है।

रक्तदान करने वाले लोगों को ध्यान रखना होगा कि वे स्वस्थ्य हों, साथ ही एचआईवी, हेपेटाइटिस बी या हेपेटाइटिस सी जैसे रोग न हुए हों। उन्होंने कहा रक्तदान को लेकर लोगों के मन में भय रहता था, जो प्रचार-प्रसार के बाद धीरे-धीरे कम होने लगा है। रक्तदान करने वाले को चाहिए कि वह शरीर में आयरन की मात्रा को बढ़ाएं। नियमित रूप से रक्तदान करने वालों को पालक व किशमिश जैसी आयरन से भरपूर पोषक तत्व लेने चाहिए।

बेफिक्र होकर करें मतदान

इस दौरान मैत्री वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने कहा कि युवाओं को रक्तदान में ज्यादा से ज्यादा संख्या में हिस्सा लेना चाहिए। रक्तदान महादान की श्रेणी में आता है। रक्तदान करने से जरूरतमंद की मदद तो होती है, साथ ही रक्तदाता कार्ड प्राप्त करने से भविष्य में अपने या परिवार के लिए भी जरूरत पड़ने पर आसानी से रक्त प्राप्त किया जा सकता है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जिनेश जैन ने कहा कि रक्तदान से कमजोरी आती है, इस मिथक को तोड़कर बेफिक्र होकर रक्तदान करें, क्योंकि रक्तदान से रक्तदाता को स्वास्थ्य लाभ मिलता है। उन्होंने बताया कि रक्तदाता को जिले ही नहीं पूरे मध्यप्रदेश मे किसी भी ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जाता है, साथ ही अन्य मरीजों को भी रक्त उपलब्ध कराया जाता है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page