समाचार

4 वर्ष से अजय जैन ले रहे हैं अर्हम योग की क्लास : लोगों को मिल रहा स्वास्थ्य लाभ, मानसिक लाभ और आध्यात्मिक लाभ 


 झुमरीतिलैया निवासी और दिल्ली प्रवासी अजय जैन 4 वर्षों से अर्हम योग की क्लास प्रतिदिन सुबह 5 बजे से ले रहे हैं। दि योगा एंड वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष, अधिवक्ता एवं योगा वैलनेस इंस्ट्रक्टर अजय जूम एप के माध्यम से अभी तक नियमित, निशुल्क और निरंतर करीब 1500 से ज्यादा क्लासेस ले चुके हैं। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


कोडरमा। झुमरीतिलैया निवासी और दिल्ली प्रवासी अजय जैन 4 वर्षों से अर्हम योग की क्लास प्रतिदिन सुबह 5 बजे से ले रहे हैं। दि योगा एंड वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष, अधिवक्ता एवं योगा वैलनेस इंस्ट्रक्टर अजय जूम एप के माध्यम से अभी तक नियमित, निशुल्क और निरंतर करीब 1500 से ज्यादा क्लासेस ले चुके हैं।यह क्लास 25 मार्च 2020 को जब भारत में लॉकडाउन शुरू हुआ था, तभी से जैन संत अर्हम योग के प्रणेता गुरुदेव मुनि श्री प्रणम्य सागरजी महाराज के मंगल आशीर्वाद से निरंतर चली आ रही है। 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में ऑनलाइन के माध्यम से अजय कुमार जैन ने विशेष क्लास ली, जिसमें देश -विदेश से अनेक लोगों ने भाग लिया। इस क्लास के माध्यम से हजारों लोगों को स्वास्थ्य लाभ, मानसिक लाभ और आध्यात्मिक लाभ मिला है।

इस ऑनलाइन क्लास को नियमित संचालित करने में कोडरमा से बबीता जैन, नमिता जैन, संजय जैन, धनबाद से वंदना जैन, मुंबई से विनोद जैन, रंजना, विजय जैन इंदौर से एवं सुनीता नाथद्वारा से, चेन्नई से डॉक्टर सरिता जैन आदि सेकड़ों लोग जुड़कर योग कर रहे हैं और 21 जून को बहुत लोग जुड़े। जैन ने इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी बोर्ड ऑफ इंडिया के ऑफिसर्स के लिए भी योगा सेशन कराया।

अजय कुमार जैन मिनिस्ट्री ऑफ आयुष से सर्टिफाइड योगा वैलनेस इंस्ट्रक्टर है और इनका नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हुआ है और उनको इंडियन अचीवर्स अवार्ड, ग्लोबल वैलनेस फोरम टॉप 10 बेस्ट परफारमेंस अवॉर्ड एवं ग्लोबल वैलनेस एंबेसडर अवॉर्ड, 2022 भी मिल चुका है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page