दिगंबर जैन सोशल ग्रुप जीनियस द्वारा नखराली दाणी में आयोजित मनोरंजन से भरपूर फादर्स डे उत्सव ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बन गया। इंदौर से पढ़िए यह खबर…
इंदौर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप जीनियस द्वारा नखराली दाणी में आयोजित मनोरंजन से भरपूर फादर्स डे उत्सव ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बन गया। लगभग 252 सदस्यों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने इस आयोजन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

पिता-पुत्र के प्रेम ने किया भावुक
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों की प्रस्तुतियाँ रहीं। बच्चों ने अपने पिता के प्रति प्रेम, सम्मान और भावनाओं को इतनी आत्मीयता से व्यक्त किया कि पूरा हॉल भावनाओं से सराबोर हो उठा। कई प्रस्तुतियाँ इतनी मार्मिक थीं कि उपस्थितजनों की आंखें नम हो गईं। आयोजन ने परिवारों के बीच प्रेम, अपनापन और संस्कारों का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया।
संस्थापकों के आशीर्वाद से मिली सफलता
यह भव्य आयोजन संस्थापक संरक्षक विजय-इंदिरा बढ़जात्या, दिलीप-प्रमिला पाटनी, टीके-मंजू वेद तथा ग्रुप अध्यक्ष संजय-बरखा बढ़जात्या और सभी जीनियस सदस्यों के सहयोग से सफल हुआ।
मनोरंजन, स्वाद और उपहारों का संगम
वातानुकूलित हॉल में शुद्ध एवं स्वादिष्ट जैन नाश्ता और लजीज भोजन की व्यवस्था थी। रोमांचक खेल, मनोरंजक गतिविधियाँ और आकर्षक उपहारों ने बच्चों से लेकर वरिष्ठजनों तक सभी का भरपूर मनोरंजन किया। हर सदस्य ने यादगार पल संजोए।
टीम भावना ने दिल जीता
आयोजन की सफलता के पीछे आशीष-वैशाली जैन, हेमंत-किरण पाटनी एवं अमित-श्वेता जैन की टीम का अथक परिश्रम रहा। इन्होंने संपूर्ण तैयारियों की जिम्मेदारी संभाली और समर्पण के साथ कार्यक्रम को यादगार बनाया।
एकता और संस्कारों की मिसाल
सचिव जितेंद्र रानू पोरवाल ने बताया कि यह सफलता केवल एक कार्यक्रम की नहीं, बल्कि जीनियस परिवार की एकता, समर्पण और पारिवारिक मूल्यों का सुंदर उदाहरण है। जहाँ संस्कारों का सम्मान, परिवार का प्रेम और सहयोग की भावना होती है, वहीं सफलता अपने आप कदम चूमती है। सभी सम्मानित सदस्यों और परिवारजनों के स्नेह व सहयोग के लिए ग्रुप ने हृदय से आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी सामाजिक व सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप जीनियस एकता, संस्कार, सहयोग और पारिवारिक प्रेम ही हमारी पहचान है।













Add Comment