समाचार

खुशी-खुशी कर दो विदा कि राजा बेटा मोक्षमार्गी बनेगा : भावुक हुए परिजन, दीक्षार्थी ने चुना संयम पथ


ब्रह्मचर्य का पालन कर जैनेश्वरी दीक्षा के लिए वैराग्य के पथ पर जा रहे नगर के गौरव ब्रह्मचारी रविन्द्र सिंघई भैया जी का ललितपुर रोड स्थित श्री शांतिनाथ जिनालय में सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से बिनौली यात्रा गोद भराई समारोह आयोजित किया गया। इसमें जैन समाज के पुरुषों व महिलाओं ने भावुकता के साथ नम आंखों से दीक्षार्थी की बिनौली यात्रा में शामिल हो गोद भराई की रस्म अदा की। पढ़िए राजीव सिंघई मोनू की रिपोर्ट…


महरौनी(ललितपुर)। ब्रह्मचर्य का पालन कर जैनेश्वरी दीक्षा के लिए वैराग्य के पथ पर जा रहे नगर के गौरव ब्रह्मचारी रविन्द्र सिंघई भैया जी का ललितपुर रोड स्थित श्री शांतिनाथ जिनालय में सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से बिनौली यात्रा गोद भराई समारोह आयोजित किया गया। इसमें जैन समाज के पुरुषों व महिलाओं ने भावुकता के साथ नम आंखों से दीक्षार्थी की बिनौली यात्रा में शामिल हो गोद भराई की रस्म अदा की। कई वर्षों से ब्रह्मचर्य का पालन कर रहे ब्रह्मचारी रविन्द्र भैया को मध्यप्रदेश के रतलाम शहर में आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी से ज्ञानेश्वरी दीक्षा प्राप्त कर जीवन को मोक्ष मार्ग की ओर लगाएंगे। इनकी मुनि दीक्षा होने के बाद आचार्य श्री द्वारा इन्हें नया नाम दिया जाएगा।

इसके बाद वे घर, परिवार और सांसारिक मोह-माया के बंधन से मुक्त हो आचार्य श्री के चरणों में रहेंगे। नगर गौरव रविन्द्र भैया का संयम पथ पर जाने के पूर्व सकल समाज द्वारा हल्दी एवं मेहंदी रस्म निभाई इस कार्यक्रम में समाजजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पाठशाला के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संगीतकार एवं गायक शुभम बजाज एंड पार्टी ने अपने सुमुधर भजनों से समा बांध दिया। कार्यक्रम का संचालन कवि संजय पांडेय भारत ने किया और सभी का आभार अभिषेक सिंघई ने व्यक्त किया।

नम आंखों की गोद भराई

रविवार को जैन समाज के लोगों ने श्रद्धाभाव से बग्घी में दीक्षार्थी ब्रह्मचारी रविन्द्र आत्मन, ब्रह्मचारी निहालचंद एवं ब्रह्मचारी जिनेश को विराजमान करा बैंड बाजा और दिव्यघोष की धुन पर जैन मंदिर से नगर में बिनौली यात्रा निकाली। यात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए ललितपुर रोड स्थित श्री शांतिनाथ जिनालय पहुंची। जैन धर्मावलंबियों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा से सुसज्जित हो यात्रा में सम्मिलित होकर जयकारे लगाए। जिनालय में दीक्षार्थी की गोद भराई की रस्म अदायगी शुरू हुई। जैन समाज के लोगों ने आत्मीयता के साथ सूखे मेवे और नारियल भेंटकर गोद भराई की। शोभायात्रा में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम बड़ोनिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह, दुष्यंत बड़ोनिया, डॉ. अंखड प्रताप सिंह, पं. संजय पांडेय, पं. आशाराम तिवारी, जाहर सिंह, कुलदीप खरे, नीलेश खरे, पुष्पम राजा, सूर्य प्रताप सिंह जमींदार, अभय दुबे सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इनका रहा सहयोग

कार्यक्रम को सफल बनाने में दिगम्बर जैन पंचायत, यशोदय तीर्थ कमेटी, जैन शिक्षक संघ, श्री सर्वतोभद्र जैन सोशल ग्रुप, श्री सुधासागर यशोदय महिला मंडल, अखिल भारतीय महिला परिषद् सहित सकल दिगम्बर जैन समाज का सहयोग रहा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page