समाचार

महेश जैन चुने गए अध्यक्ष : दिगम्बर जैन समाज के चुनाव संम्पन्न हुए



धांमनोद दिगम्बर जैन समाज के चुनाव संम्पन हुए, जिसमें महेश जैन अध्य्क्ष व दीपक प्रधान सचिव पद पर चुने गए। निवर्तमान अध्य्क्ष राकेश जैन व सचिव संदीप मण्डलोई ने मीटिंग बुलाई थी, जिसमें वार्षिक बजट आय व व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। पढ़िए दीपक प्रधान की रिपोर्ट…


धांमनोद। धांमनोद दिगम्बर जैन समाज के चुनाव संम्पन हुए, जिसमें महेश जैन अध्य्क्ष व दीपक प्रधान सचिव पद पर चुने गए। निवर्तमान अध्य्क्ष राकेश जैन व सचिव संदीप मण्डलोई ने मीटिंग बुलाई थी, जिसमें वार्षिक बजट आय व व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। इस दौरान अध्य्क्ष राकेश जैन ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल की प्रगति बताई। उन्होंने कहा कि मेरी टीम ने समाजजन के साथ मिलकर समाज के लिए कार्य किये गए व सभी पदाधिकारियों का बहुत अच्छा साथ मिला।

इस अवसर नवनिवाचित अध्य्क्ष महेश जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम लोग निर्वाचित हुए सभी के साथ मिलकर नवीन कार्यकारिणी का गठन करेंगे। इस अवसर नवीन सचिव दीपक प्रधान ने कहा कि हमारी कार्य की विचारधारा समाज का सर्वज्ञ विकास व मन्दिर जी व धर्म के क्षेत्र में संतों का चातुर्मास करवाने के लिए पुरजोर प्रयास रहेगा, ताकि धांमनोद की पावन धरा पर चार महीने तक सन्त का समागम मिले।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page