समाचार

आदिनाथ जयंती से महावीर जयंती तक प्रभात फेरी का 11वां दिन : बच्चों को धार्मिक आयोजनों में लाना न भूलें – मुनि पूज्य सागर


अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर महाराज के सानिध्य में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, सामाजिक संसद (कीर्ति स्तंभ), महावीर ट्रस्ट की ओर से जारी भगवान आदिनाथ से लेकर भगवान महावीर जयंती तक मंदिर भ्रमण प्रभात फेरी 11वें दिन शनिवार को सुदामा नगर पहुंची। प्रभात फेरी में भगवान को पालकी में विराजमान कर श्रावक चल रहे थे। पढ़िए रेखा जैन की विशेष रिपोर्ट..


इंदौर। अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर महाराज के सानिध्य में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, सामाजिक संसद (कीर्ति स्तंभ), महावीर ट्रस्ट की ओर से जारी भगवान आदिनाथ से लेकर भगवान महावीर जयंती तक मंदिर भ्रमण प्रभात फेरी 11वें दिन शनिवार को सुदामा नगर पहुंची। प्रभात फेरी में भगवान को पालकी में विराजमान कर श्रावक चल रहे थे। इस अवसर पर मुनि श्री के नेतृत्व में अन्य श्रावक-श्राविका कलश और ध्वज लेकर चल रहे थे। बैंड बाजे के साथ धार्मिक भजन से धर्म प्रभावना हो रही थी।

प्रभात फेरी के मार्ग में श्रावकों द्वारा पाद मुनि श्री का पाद प्रक्षालन किया गया और भगवान की आरती की गई। प्रभात फेरी कॉलोनी के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस मंदिर पहुंची। जहां दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटौदी, सुदामा नगर समाज अध्यक्ष पदमचंद मोदी, महिला मंडल अध्यक्ष हनी पाटनी, नवयुवक मंडल अध्यक्ष पीयूष रांवका, पुष्प ग्रुप अध्यक्ष गिरीश रारा, आज की शोभा यात्रा के मार्गदर्शक कीर्ति पांड्या, सुमत प्रकाश द्वारा ध्वजारोहण किया गया। उसके बाद प्रभात फेरी धर्म सभा में परिवर्तन हो गई, जहां पर भगवान का अभिषेक और मुनि श्री के प्रवचन हुए।

संस्कार की रक्षा जरूरी

इस अवसर पर अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज ने कहा कि किसी रिश्ते-नातेदार के यहां शादी हो तो हम बच्चों की स्कूल-कॉलेज से छुट्टी करा देते हैं लेकिन धार्मिक आयोजनों के लिए ऐसा नहीं करते। इसी वजह से आज दिगंबर जैन संस्कार, संस्कृति और इतिहास को जानने वालों की कमी आती जा रही है। आप का बच्चा धार्मिक आयोजनों में आता है तो उसके विचार, सोच बदलती है, वह संस्कार आदि से जुड़ता है। आज हमें इस ओर कदम बढ़ाना होगा, तभी हम अपने जैन समाज का इतिहास सुरक्षित रख पाएंगे।


मंगलाचरण और सम्मान

धर्म सभा का मंगलाचरण सुदामा नगर महिला मंडल व पुष्प ग्रुप की सचिव मीना पाटनी द्वारा किया गया। स्वर्ण रथ सारथी कुशल राज जैन पमपम का भी सम्मान किया गया। सभा का संचालन महामंत्री विमल झांझरी, डॉ. अनुपम जैन ने किया। फेडरेशन की ओर से सुशील पांड्या, सनत गंगवाल, रमेश बडजात्या ,संजय पापड़ीवाल ने सुदामा नगर समाज व पुष्प ग्रुप का सम्मान किया।

यह थे उपस्थित

कार्यक्रम में कमल जी राँवका ,डॉक्टर अशोक बंडी ,आशीष जैन सूतवाला, रितेश जैन, नरेंद्र जैन, मयंक काला, मनीष जैन, प्रतिपाल टोंग्या, देवेंद्र छाबड़ा, सतीश इलाहाबाद, सुभाष सेठिया, रितेश पाटनी, ऋषभ जैन,पिंकेश बिलाला, विपिन पाटनी ,नीतीश मोदी , राजेंद्र झाँझरी , अतुल गोईल,प्रबोध जैन, हाईलिंक सिटी से रविकांत सेठिया महेंद्र पहाड़िया सुनील अजमेरा आदि वरिष्ठ समाज जन उपस्थित थे ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
5
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page