भिंड में महावीर जन्म कल्याणक पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ने सेवा, जीव दया, शोभायात्रा स्वागत और भजन संध्या जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया। दो दिनों तक चले इस आयोजन में बड़ी संख्या में समाजजनों ने भाग लिया। सोनल जैन, की रिपोर्ट
भिंड। भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के अवसर पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी भिंड द्वारा दो दिनों तक विविध धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूरा वातावरण भक्ति, सेवा और उत्साह से सराबोर नजर आया।
जीव दया और सेवा का संदेश
संस्था सचिव अंशुल-आयशा जैन ने बताया कि 29 मार्च को आनंद धाम आश्रम में बुजुर्गों के बीच अल्पाहार वितरण किया गया। इस सेवा कार्य में ग्रुप के सभी दंपत्ति सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और ‘अहिंसा परमो धर्म’ का संदेश दिया।
पुष्प वर्षा से हुआ भव्य स्वागत
30 मार्च की सुबह ‘जीव दया संदेश यात्रा’ का सदर बाजार चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया। संस्था द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा को सम्मान दिया गया, जिससे पूरा माहौल धार्मिक उत्साह से भर गया।
शोभायात्रा और महाआरती का आकर्षण
दोपहर में निकली भव्य शोभायात्रा का पवैया गली में नृत्य और श्रद्धा के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान आचार्य श्री 108 सुबल सागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 दया ऋषि सागर जी महाराज के पाद प्रक्षालन का सौभाग्य मिला। इसके बाद 3 बड़े और 51 छोटे दीपकों से श्रीजी की भव्य महाआरती की गई।
भजन संध्या में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
शाम को कीर्ति स्तंभ मंदिर परिसर में महिला विंग द्वारा भजन संध्या आयोजित की गई। संगीतमय भजनों के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ लिया और अंत में सामूहिक महाआरती की गई।
सदस्यों की रही सक्रिय भागीदारी
कार्यक्रम में लगभग 75 दंपत्ति सदस्यों सहित 150 से अधिक लोगों की उपस्थिति रही। अनेक प्रमुख सदस्य इस आयोजन में शामिल हुए और पूरे कार्यक्रम को सफल बनाया।
आभार और समापन
कोषाध्यक्ष रविंद्र-सुधा जैन ने सभी अतिथियों, सदस्यों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम 29 मार्च सुबह से शुरू होकर 30 मार्च रात 10 बजे तक लगातार चलता रहा।













Add Comment