समाचार

कलाकुंज जैन मंदिर में आयोजित हुई श्री भक्तामर दीप पाठ आराधना 48 काव्यों का वाचनकर श्रीजी के समक्ष 48 दीपक अर्पित किए गए


वीर महिला मंडल एवं सकल दिगंबर जैन समाज कलाकुंज के तत्वावधान में आगरा के मारुति स्टेट स्थित श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर कलाकुंज में 3 जून को श्री भक्तामर दीप पाठ आराधना का आयोजन किया गया। 48 काव्यों का वाचनकर श्रीजी के समक्ष 48 दीपक अर्पित किए। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट ।


आगरा। वीर महिला मंडल एवं सकल दिगंबर जैन समाज कलाकुंज के तत्वावधान में आगरा के मारुति स्टेट स्थित श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर कलाकुंज में 3 जून को श्री भक्तामर दीप पाठ आराधना का आयोजन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें भक्तों ने पंडित विवेक जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में 48 काव्यों का वाचनकर श्रीजी के समक्ष 48 दीपक अर्पित किए। इस दौरान भक्तों ने हाथों में चंबर लेकर संगीतकार के मधुर भजनों पर प्रभु की भक्ति की। इसके बाद सभी भक्तों ने 48 दीपकों से प्रभु की मंगल आरती की।

इस अवसर पर मंदिर अध्यक्ष रविंद्र जैन मंदिर मंत्री अजय जैन, मुकेश जैन भगत, विवेक जैन, इंद्रप्रकाश जैन, नरेंद्र कुमार जैन, दीपचंद जैन, शुभम जैन, ममता जैन, मंजरी जैन, सविता जैन, पुष्पा जैन, रश्मि जैन, करुणा जैन, विमलेश जैन हेमलता जैन, समस्त कलाकुंज जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page