समाचार

पश्चिमपुरी जैन मंदिर में मनाया उत्तम तप धर्म : भक्तों ने किया प्रभु पारसनाथ का अभिषेक


जैन धर्म के सबसे बड़े पर्व दशलक्षण पर्व पर सातवें दिन 1008 चिंतामणि श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पश्चिमपुरी में बड़े ही धूमधाम के साथ उत्तम तप धर्म की पूजा अर्चना की गई। दशलक्षण पर्व के सातवें दिन चिंतामणि श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पश्चिमपुरी में भगवान पार्श्वनाथ के साथ वेदी पर विराजमान सभी भगवान की प्रतिमाओं के अभिषेक एवं शांतिधारा की मांगलिक क्रियाओं को दमोह मध्य प्रदेश से आये पंडित रितेश शास्त्री ने विधि विधान के साथ कराया। पढ़िए चक्रेश जैन की रिपोर्ट…


आगरा। जैन धर्म के सबसे बड़े पर्व दशलक्षण पर्व पर सातवें दिन 1008 चिंतामणि श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पश्चिमपुरी में बड़े ही धूमधाम के साथ उत्तम तप धर्म की पूजा अर्चना की गई। दशलक्षण पर्व के सातवें दिन चिंतामणि श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पश्चिमपुरी में भगवान पार्श्वनाथ के साथ वेदी पर विराजमान सभी भगवान की प्रतिमाओं के अभिषेक एवं शांतिधारा की मांगलिक क्रियाओं को दमोह मध्य प्रदेश से आये पंडित रितेश शास्त्री ने विधि विधान के साथ कराया। मूलनायक श्री पार्श्वनाथ भगवान के प्रथम अभिषेक का सौभाग्य अक्षय कुमार जैन और द्वितीय अभिषेक करने का सौभाग्य राजीव जैन को प्राप्त हुआ।

वहीं भगवान श्री आदिनाथ के प्रथम अभिषेक का सौभाग्य गौरव जैन और भगवान श्री महावीर के प्रथम अभिषेक का सौभाग्य रवींद्र जैन को प्राप्त हुआ। पाण्डुक शिला पर विराजमान श्री शांतिनाथ और भगवान श्री पार्श्वनाथ के मस्तक पर अभिषेक करने का सौभाग्य मणि कुमार जैन, मृगांक जैन, संजीव जैन, शैलेंद्र जैन प्राप्त हुआ। चार कलश करने का सौभाग्य क्रमशः अभिषेक, अनुज जैन, सुजय जैन, राहुल जैन ने प्राप्त किया। शाम को मंदिर जी में संगीतमय मंगल आरती का आयोजन हुआ जिसमें सभी भक्तों ने हाथों में दीपकों लेकर भगवान की मंगल आरती उतरी।

आरती के उपरांत दमोह मध्य प्रदेश से आये पंडित रितेश शास्त्री ने उत्तम धर्म पर शास्त्रों का वाचन कराया। शास्त्री जी ने बताया कि शास्त्रों में वर्णित बारह प्रकार के तप से जो मानव अपने तन मन जीवन को परमार्जित या शुद्ध करता है, उसके समस्त जन्मों के कर्म नष्ट हो जाते हैं। वाचन के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम किये गए जिसमें पार्श्व उपासक मंडल द्वारा मुक्ति सोपान नाटक का मंचन किया गया। इस कार्यक्रम में राजेश जैन, मंत्री राहुल जैन, कोषाध्यक्ष संजय जैन, अनुराग जैन, पंकज जैन, अमित जैन, अमर जैन, विपिन जैन, विशाल जैन, रवि जैन, मीडिया प्रभारी चक्रेश जैन, पंकज जैन जीएसटी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page