समाचार

आचार्यश्री विद्यासागरजी के प्रथम समाधि दिवस पर जारी होगा सिक्का: समाधि दिवस 6 फरवरी को पूरे देश में मनाया जाएगा 


दिगंबराचार्य श्री विद्यासागर महामुनिराज की प्रथम समाधि दिवस पर भारत सरकार ने स्मारक सिक्का जारी होगा। आचार्यश्री का प्रथम समाधि दिवस 6 फरवरी को है। सिक्का जारी करने की सूचना मिलने के बाद जैन समाज में हर्ष व्याप्त है। पढ़िए मनोज जैन नायक की यह खबर…


मुरैना। दिगंबराचार्य श्री विद्यासागर महामुनिराज की प्रथम समाधि दिवस पर भारत सरकार ने स्मारक सिक्का जारी करने की अधिसूचना जारी की है। राज्य सभा सांसद नवीन जैन ने बताया कि राष्ट्रसंत, संत शिरोमणी आचार्य श्रीविद्यासागर जी का प्रथम समाधि दिवस 6 फरवरी को संपूर्ण भारतवर्ष में मनाया जा रहा है। पूज्यश्री की स्मृति में भारत सरकार ने एक सौ रुपए मूल्य का धातु का स्मारक सिक्का जारी करने का निर्णय किया है।

सिक्के में यह होगा खास

वृताकार 44 मिमी के धातु के सिक्के में चांदी, तांबा, निखिल, जस्ता चतुर्थक धातु रहेगी। सिक्के के अग्रभाग पर मध्य में अशोक स्तंभ होगा। जिसके नीचे सत्य मेव जयते लेख उत्कीर्णित होगा। उसकी बाई परिधि पर देव नागरी लिपि में भारत शब्द और दाई परिधि पर अंग्रेजी में इंडिया शब्द होगा। सिंह स्तंभ शीर्ष के नीचे रुपए का प्रतीक ₹ और अंतराष्ट्रीय अंकों में अंकित मूल्य 100 भी होगा। सिक्के के पृष्ठ भाग के मध्य में संत शिरोमणि दिगंबर जैनाचार्य विद्यासागररी का चित्र होगा। चित्र के बाई तरफ कमंडल और दाई तरफ पिच्छी का चित्र होगा। सिक्के की ऊपरी परिधि पर देवनागरी लिपि एवं अंग्रेजी में संत शिरोमणि दिगंबराचार्य विद्यासागर वर्णित होगा। आचार्य श्री के चित्र के नीचे अंतरराष्ट्रीय अंकों में वर्ष 1946-2024 लिखा होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
6
+1
2
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page