1008 भगवान महावीर मंदिर डीडवाना रोड पर सोमवार को 16वें तीर्थकर भगवान शांतिनाथ जी का जन्म, तप, मोक्ष कल्याणक मनाया गया। इस दौरान विश्व में अमन शांति, आपस मंे भाईचारा कायम होने की भावना से भगवान के कलशाभिषेक शांतिधारा पुजन विधान कर निर्वाण लाडु चढाया। कुचामनसिटी से पढ़िए, यह खबर…
कुचामनसिटी। 1008 भगवान महावीर मंदिर डीडवाना रोड पर सोमवार को 16वें तीर्थकर भगवान शांतिनाथ जी का जन्म, तप, मोक्ष कल्याणक मनाया गया। इस दौरान विश्व में अमन शांति, आपस मंे भाईचारा कायम होने की भावना से भगवान के कलशाभिषेक शांतिधारा पुजन विधान कर निर्वाण लाडु चढाया। प्रातः 6 बजे 41 श्रावकों ने कलशाभिषेक के साथ प्रथम कलश श्रावक श्रेष्ठी कमलादेवी, अमित, मनोज पाटोदी परिवार ने किया। शांतिधारा करने का सौभाग्य नीलम मनोजकुमार पाटनी परिवार, अजमेर और सीमा मनीष कुमार, कार्तिक पाटनी परिवार सूरत वालों को मिला। भगवान पारसनाथ की शांतिधारा का लाभ ज्ञानमति देवी, सजंयकुमार, महावीर पाडया परिवार को मिला। भगवान महावीर स्वामी की शांतिधारा का सौभाग्य महिला मंडल को मिला।
लालचंद पहाडिया ने बताया कि भंवरलाल झांझरी, सुरेशकुमार, राजकुमार पवन, प्रतीक पांडया, माणकचंद संतोष, विकास काला, भागचंद, अशोक अजमेरा, तेजकुमार बडजात्या, चिरजीलाल, विमलकुमार, अशोक पाटोदी, महेंद्र, ललित, विनोद, पंकज, नीरज, विकास, पहाडिया राजेश, रोबिन जैन ने भक्ति भाव से पूजा विधान और सांयकाल आरती की। भक्तामर स्तोत्र पाठ में बढ़चढ़ कर भाग लेकर सहयोग किया।













Add Comment