जैन धर्म के 21वें तीर्थंकर श्री नमिनाथ जी का मोक्ष कल्याणक वैशाख कृष्ण चतुर्दशी तिथि पर मनाया गया। यह आयोजन श्री श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन जिनालय सैटेलाइट जंक्शन में हुआ। इंदौर से पढ़िए, यह खबर..
इंदौर। जैन धर्म के 21वें तीर्थंकर श्री नमिनाथ जी का मोक्ष कल्याणक वैशाख कृष्ण चतुर्दशी तिथि पर मनाया गया। यह आयोजन श्री श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन जिनालय सैटेलाइट जंक्शन में हुआ। 21 वें तीर्थंकर अतिशयकारी भगवान श्री नमिनाथ जी का मोक्षकल्याणक दिवस और आचार्य श्री 108 समयसागर जी महाराज का द्वितीय आचार्य पदारोहण दिवस आर्यिका विदक्षाश्री माताजी के सानिध्य में मनाया। सुबह श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा, आरती और आर्यिका माताजी के प्रवचन के बाद निर्वाण लाडू चढ़ाने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े।
सैटेलाइट जिनालय के महेंद्र जैन ने बताया कि आर्यिका माताजी ने प्रवचन में भगवान नमिनाथ जी के जीवन और आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के गुणों और विशेषताओं पर प्रकाश डाला। साथ ही सभी समाजजनों को उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। समाजजनों ने आर्यिका माताजी के निर्देशन मे विनयपूर्वक निर्वाण लाडू रजत थाल में सजाकर समर्पित किया।













Add Comment