📰 समाचार

समाचार

देश, दुनिया और आपके शहर के समाचार

श्रेष्ठ विचारों से ही इंसान भगवान बनता है: अनुशासन का महत्व आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी ने बताया जीवन में आत्म

दिल्ली, ऋषभ विहार में विराजमान आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी ने धर्मसभा में कहा कि विचारों के अनुसार आचार विचार ही उठाते हैं, विचार ही गिराते हैं। विचार ही आचरण की ओर प्रेरित करते हैं। दिल्ली ऋषभ विहार से पढ़िए, अभिषेक अशोक पाटील से पढ़िए यह खबर...

दिल्ली Shreephal Jain News 06-08-2026, 11:20 am

जनकपुरी में आचार्य आदित्य सागरजी महाराज करा रहे ‘रत्नकरण्ड श्रावकाचार’ का स्वाध्याय : सरल भाषा में समझाए जा रहे श्रावक धर्म और आचरण के सिद्धांत

जयपुर के जनकपुरी ज्योतिनगर स्थित जैन मंदिर में चातुर्मासरत आचार्य श्री 108 आदित्य सागरजी महाराज प्रतिदिन ‘रत्नकरण्ड श्रावकाचार’ का सरल भाषा में स्वाध्याय करा रहे हैं। बुधवार को श्लोक छह में वर्णित 18 दोषों में आहार एवं भूख विषय को विस्तार से समझाया गया। पढ़िए श्रीफल साथी पदम जैन बिलाला की यह रिपोर्ट।

जयपुर पदम जैन बिलाला 06-08-2026, 11:05 am

दृढ़ संकल्प से रुकता है कर्मों का आश्रव : आचार्य श्री विमर्श सागरजी महाराज ने बताया त्याग और संयम का महत्व

देहरा तिजारा के 31वें चातुर्मास में आचार्य श्री 108 विमर्श सागरजी महाराज ने कर्मों के आश्रव, त्याग, संयम और दृढ़ संकल्प का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि बाहरी निमित्त अंतरंग भावों को प्रभावित करते हैं, जबकि दृढ़ संकल्प साधक को विपरीत परिस्थितियों में भी संयम पर अडिग रखता है। पढ़िए श्रीफल साथी सोनल जैन की यह रिपोर्ट।

देहरा तिजारा Shreephal Jain News 05-08-2026, 09:25 pm

विचार ही उठाते हैं, विचार ही गिराते हैं : आचार्य श्री विशुद्ध सागरजी महाराज ने कहा—पवित्र विचारों से ही पवित्र आचरण बनता है

दिल्ली के ऋषभ विहार में आचार्य श्री विशुद्ध सागरजी महाराज ने धर्मसभा में विचारों, आचरण, आत्मशांति और अनुशासन का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि आज के विचार ही कल के जीवन का निर्माण करते हैं। धन से नहीं, धर्म से जीवन धन्य होता है। अनुशासन सफलता और आत्मउन्नति का साधन है। पढ़िए श्रीफल साथी सोनल जैन की यह रिपोर्ट।

दिल्ली Shreephal Jain News 05-08-2026, 09:22 pm

महिला मंडल ने निकाली भव्य शोभायात्रा, णमोकार महामंत्र के जाप से गूंजा जिनालय : आर्यिका श्री संगममति माताजी ने दिया भक्ति, संस्कार और आत्मकल्याण का संदेश

अम्बाह में आर्यिका रत्न 105 श्री संगममति माताजी के सान्निध्य में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप महिला मंडल ने बैंड-बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली। जैन बगीची में महिलाओं ने सामूहिक णमोकार महामंत्र का जाप कर विश्व शांति और आत्मकल्याण की कामना की। पढ़िए श्रीफल साथी अजय जैन की यह रिपोर्ट।

अम्बाह Shreephal Jain News 05-08-2026, 09:05 pm

आत्मा के अक्षय-अनंत स्वरूप और गुणों पर आचार्य श्री कनकनंदीजी का उद्बोधन : आत्मा चैतन्य एवं आनंद का घनरूप है

सागवाड़ा से अंतरराष्ट्रीय वेबिनार में वैज्ञानिक धर्माचार्य कनकनंदी गुरुदेव ने आत्मा के चैतन्य, आनंद, नित्यत्व और अक्षय-अनंत गुणों का विवेचन किया। उन्होंने आत्मा को स्वसंवेदन से ज्ञेय बताते हुए कहा कि अनंत ज्ञान के माध्यम से जीव लोक-अलोक को जानता है तथा चेतना स्वभाव के कारण आत्मा एक और अनेकात्मक स्वरूप रखती है। पढ़िए श्रीफल साथी अजीत कोठिया डडूका की यह रिपोर्ट।

सागवाड़ा Shreephal Jain News 05-08-2026, 09:03 pm

महावीर इंटरनेशनल वीरा सन्मति कुकनवाली ने बांटे बेबी किट एवं सेनेटरी नैपकिन : सेवा के साथ स्वास्थ्य और स्वच्छता का दिया संदेश

कुकनवाली में महावीर इंटरनेशनल वीरा सन्मति ने वात्सल्य एवं गरिमा प्रोजेक्ट के तहत नवजात शिशुओं की माताओं और किशोरियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं जागरूकता का संदेश दिया। राजकीय चिकित्सालय में बेबी किट तथा स्कूल में सेनेटरी नैपकिन वितरित किए गए। पढ़िए श्रीफल साथी कुकनवाली संवाददाता की यह रिपोर्ट।

कुकनवाली Shreephal Jain News 05-08-2026, 09:01 pm

आत्मा में निर्विकल्प साम्यभाव, राग द्वेष मोह रहित धारण करना मोक्ष मार्ग : मुनि श्री चिंतन सागर जी ने कहा  19 अगस्त को होगी जैनेश्वरी दीक्षा

गुरु के शब्दों को कान खोल कर सुनना ,गुरु पर विश्वास आंखें बंद कर ,गुरु को समय का अर्पण दिल खोलकर करना चाहिए ।धर्म का प्रवचन सुनने के समय मुंह बंद रखें ,सेवा करते समय घड़ी बंद कर ले। यह मंगल प्रवचन आर्यिका श्री महायश मती माताजी ने सीकर की धर्म सभा में प्रकट किए।  सीकर से पढ़िए, डॉ. राजेश पंचोलिया की यह खबर...

सीकर Shreephal Jain News 05-08-2026, 08:58 pm

कलिजरा में आध्यात्मिक चातुर्मास ने रचा इतिहास : भव्य कलश स्थापना के साथ गूंजा जयघोष

वागड़ की धर्मधरा कलिजरा में पहली बार आर्यिका संघ के ऐतिहासिक 10वें पावन वर्षायोग का शुभारंभ भव्य कलश स्थापना के साथ हुआ। आर्यिका सिद्ध श्री ने धर्मभाव, संयम और आत्मजागरण को चातुर्मास का उद्देश्य बताते हुए श्रद्धालुओं को धर्ममय जीवन की प्रेरणा दी। पढ़िए श्रीफल साथी सुरेश चंद्र गांधी नौगांव की यह रिपोर्ट।

कलिजरा सुरेश चंद्र गांधी 05-08-2026, 08:40 pm

24 तीर्थ क्षेत्रों पर 1008 वृक्षारोपण : भारतीय जैन मिलन ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 10 के तत्वावधान में 24 तीर्थ क्षेत्रों पर भगवान के 1008 नामों के साथ वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न शाखाओं ने सहभागिता की। बण्डा, वरायठा, शाहगढ़ और दलपतपुर में नई शाखाओं का गठन एवं शपथ ग्रहण भी हुआ। पढ़िए श्रीफल साथी मनीष जैन विद्यार्थी की यह रिपोर्ट।

सागर Shreephal Jain News 05-08-2026, 08:39 pm

षटरस के त्याग के साथ परनिंदा रस का त्याग भी जरूरी : आचार्य श्री नयन सागर जी : आत्मचिंतन और मौन साधना को बताया धर्म का आधार

एटा के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य श्री नयन सागर जी महाराज ने धर्म में त्याग, मौन, आत्मचिंतन और संयम के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने षटरस के साथ परनिंदा के त्याग का संदेश देते हुए उपवास को आत्मा के समीप रहने की साधना बताया। पढ़िए श्रीफल साथी सोनल जैन की यह रिपोर्ट।

एटा Shreephal Jain News 05-08-2026, 08:38 pm

निष्काम भक्ति ही आत्मा को भगवान बनने की दिशा में ले जाती है : आचार्यश्री उदारसागरजी महाराज

मुरैना के बड़े जैन मंदिर में आचार्यश्री उदारसागरजी महाराज ने निष्काम भक्ति को आत्मकल्याण का मार्ग बताते हुए कहा कि पूजा में सांसारिक अपेक्षाओं के बजाय आत्मशुद्धि, कर्मनिर्जरा और मोक्ष की भावना होनी चाहिए। उपशान्तसागर महाराज ने भी भक्ति में प्रदर्शन से बचने की प्रेरणा दी। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।

मुरैना Shreephal Jain News 05-08-2026, 08:36 pm

मुनि श्री साध्यसागरजी महाराज की वर्षायोग कलश स्थापना 9 अगस्त को : मोदीजी की नसिया में होगा धार्मिक आयोजन

इंदौर में मुनि श्री साध्यसागरजी महाराज एवं क्षुल्लक श्री विनयनंदीजी महाराज के वर्षायोग हेतु कलश स्थापना 9 अगस्त रविवार को मोदीजी की नसिया, बड़ा गणपति में होगी। आयोजन में संतों का सानिध्य रहेगा। समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्यार्जन करने का आह्वान किया गया। पढ़िए श्रीफल साथी राजेश जैन दद्दू की यह रिपोर्ट।

इंदौर Shreephal Jain News 05-08-2026, 02:10 pm

जीवन का लक्ष्य आत्मा का कल्याण, परिग्रह का त्याग और समता का अभ्यास है : आर्यिका श्री अपूर्व मति माताजी एवं अनुत्तर मति माताजी

चंदेरी में चातुर्मास धर्मसभा में आर्यिका श्री अपूर्व मति माताजी एवं आर्यिका श्री अनुत्तर मति माताजी ने आत्मकल्याण, कर्मनिर्जरा, परिग्रह त्याग, संयम और समता का संदेश दिया। उन्होंने धर्म को व्यवहार में उतारने, स्वाध्याय-संयम अपनाने और बच्चों को संस्कारों से जोड़ने का आह्वान किया। पढ़िए श्रीफल साथी चंदेरी संवाददाता की यह रिपोर्ट।

चंदेरी Shreephal Jain News 05-08-2026, 01:56 pm

बालाघाट, डोंगरगढ़ व रामटेक में तीर्थदर्शन, कलशाभिषेक एवं शांतिधारा : कुचामन सिटी के श्रावक-श्राविकाओं ने छह दिवसीय धार्मिक यात्रा में लिया संतों का आशीर्वाद

कुचामन सिटी के सकल जैन समाज के श्रावक-श्राविकाओं का दल छह दिवसीय धार्मिक यात्रा पर छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश के प्रमुख जैन तीर्थों के दर्शन कर रहा है। श्रद्धालुओं ने संतों का आशीर्वाद लेकर कलशाभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन कर विश्व शांति और मानव कल्याण की मंगलकामना की। पढ़िए श्रीफल साथी सुभाष पहाड़िया की यह रिपोर्ट।

कुचामन सिटी Shreephal Jain News 04-08-2026, 07:51 pm

मौन, मधुर वाणी और गुरु भक्ति से ही जीवन बनता है श्रेष्ठ : मुनि श्री विकौशल सागर महाराज : अनावश्यक बोलने से बेहतर मौन, मधुर वाणी से बनते हैं मधुर संबंध

महरौनी में मुनि श्री विकौशल सागर महाराज ने मौन, मधुर वाणी, सदाचार और गुरु भक्ति को श्रेष्ठ जीवन का आधार बताया। उन्होंने अनावश्यक बोलने से बचने, सोच-समझकर वाणी का प्रयोग करने तथा देव, शास्त्र और गुरु के प्रति श्रद्धा रखते हुए धर्ममय जीवन जीने की प्रेरणा दी। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।

महरौनी Shreephal Jain News 04-08-2026, 07:43 pm

मुरैना बड़े जैन मंदिर से डेढ़ किलो से अधिक चांदी के तीन छत्र चोरी : सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, जैन समाज में आक्रोश

मुरैना के श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन पंचायती बड़ा मंदिर से भगवान मुनिसुव्रतनाथ की वेदी पर स्थापित चांदी के तीन छत्र चोरी हो गए। वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। मंदिर कमेटी ने पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी और छत्रों की बरामदगी की मांग की। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।

मुरैना Shreephal Jain News 04-08-2026, 07:38 pm

चतुर्मास स्थापना पर कठरया परिवार ने आर्यिका श्री अपूर्वमति माताजी को अर्पित किया श्रीफल : धर्म, स्वाध्याय और संयम का लिया संकल्प

चन्देरी में चतुर्मास स्थापना महोत्सव के अवसर पर आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की परम शिष्या आर्यिका श्री अपूर्वमति माताजी के पावन सान्निध्य में संपूर्ण कठरया परिवार ने श्रद्धापूर्वक श्रीफल अर्पित कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। परिवार ने धर्म, स्वाध्याय, संयम, सेवा और दान के साथ चतुर्मास मनाने का संकल्प लिया। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।

इंदौर Shreephal Jain News 04-08-2026, 07:01 pm

बड़े बाबा की भक्ति का वास्तविक फल उनके मार्ग पर चलना है : मुनि श्री समतासागर जी

बड़े बाबा की भक्ति का वास्तविक फल उनके मोक्षमार्ग पर चलना है। मुनि श्री समतासागर जी ने कुण्डलपुर में आत्मजागरण, अभिषेक, शांतिधारा और धर्मसाधना का महत्व बताया। पढ़िए राजीव सिंघई की यह रिपोर्ट।

कुण्डलपुर राजीव सिंघई 04-08-2026, 07:00 pm

गुणायतन के अधिष्ठाता बने बा. ब्र. अशोक भैया जी, उप-अधिष्ठाता बा. ब्र. अभय भैया जी : समाज ने दी शुभकामनाएं

विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक एवं शैक्षणिक केंद्र गुणायतन में बा. ब्र. अशोक भैया जी को अधिष्ठाता और बा. ब्र. अभय भैया जी को उप-अधिष्ठाता की जिम्मेदारी सौंपी गई। मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज ससंघ एवं ट्रस्टियों की उपस्थिति में हुए मनोनयन पर समाजजनों ने हर्ष व्यक्त किया। पढ़िए श्रीफल साथी राजेश जैन दद्दू की यह रिपोर्ट।

इंदौर Shreephal Jain News 04-08-2026, 07:00 pm