📰 समाचार

समाचार

देश, दुनिया और आपके शहर के समाचार

वध से खतरनाक है बदनामी, साधना में सुख साधनों में नहीं : पट्टाचार्य विशुद्धसागर जी

दिल्ली के ऋषभ विहार में धर्मसभा को संबोधित करते हुए पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज ने बदनामी को वध के समान हिंसक बताते हुए संयम, आत्मसाधना, सदाचार और परोपकार का संदेश दिया। उन्होंने श्रद्धालुओं से चिंता छोड़कर चिंतन करने तथा प्रशंसा चाहने के बजाय प्रशंसनीय बनने का आह्वान किया। पढ़िए श्रीफल साथी सोनल जैन की यह रिपोर्ट।

इंदौर Shreephal Jain News 04-08-2026, 06:58 pm

सम्यग्दर्शन मोक्षमार्ग की आधारशिला, देव-शास्त्र-गुरु में अटूट श्रद्धा जरूरी : आचार्य श्री उदारसागर महाराज

मुरैना के बड़े जैन मंदिर में धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्य श्री उदारसागर महाराज ने सम्यग्दर्शन को मोक्षमार्ग की आधारशिला बताया। मुनिश्री उपशांतसागर महाराज ने छह आयतनों के संरक्षण को प्रत्येक श्रावक का आध्यात्मिक एवं नैतिक दायित्व बताते हुए धर्म की मूल धरोहरों की रक्षा का संदेश दिया। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।

इंदौर Shreephal Jain News 04-08-2026, 06:56 pm

बाईस परीषहों का समभावपूर्वक सहन करना ही कर्म निर्जरा का श्रेष्ठ साधन : श्रमणाचार्य श्री 108 विमर्शसागर जी महाराज

देहरा तिजारा में चल रहे पावन चातुर्मास में श्रमणाचार्य श्री 108 विमर्शसागर जी महाराज ने 22 परीषहों को समभावपूर्वक सहन करने को कर्म निर्जरा का श्रेष्ठ साधन बताया। उन्होंने गृहस्थों को भी विषम परिस्थितियों में धैर्य, संयम और आत्मचिंतन अपनाने की प्रेरणा दी। पढ़िए श्रीफल साथी सोनल जैन की यह रिपोर्ट।

इंदौर Shreephal Jain News 04-08-2026, 03:20 pm

पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी ने बताए संयमित जीवन चर्या के लाभ : आचार्य श्री ऋषभ विहार में धर्मसभा में लूटा रहे आध्यात्मिक ज्ञान

दिल्ली ऋषभ विहार में विराजित पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी ने धर्मसभा में कहा कि अपनों से सावधान रहो। जीवन में संभलकर जीना, क्योंकि अपने ही अपनों का घात करते हैं। दिल्ली ऋषभ विहार से पढ़िए, श्रीफल साथी अभिषेक अशोक पाटील की यह खबर...

इंदौर Shreephal Jain News 04-08-2026, 03:00 pm

आचार्य श्री पुलक सागर जी के सानिध्य में चित्रकूट धाम में बिखरे भक्ति के रंग : चातुर्मासिक मंगल कलश स्थापना समारोह में पुण्यार्जक परिवारों को मिला धर्म लाभ

शास्त्रीनगर स्थित सूर्यमहल में विराजित राष्ट्र संत मनोज्ञाचार्य पुलकसागरजी महाराज के भीलवाड़ा में पहली बार श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर ट्रस्ट, मैन सेक्टर शास्त्रीनगर के तत्वावधान में सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से होने वाले चातुर्मास का विधिवत शुभारंभ हुआ। भीलवाड़ा से पढ़िए, श्रीफल साथी पवनकुमार गर्ग की यह रिपोर्ट...

इंदौर Shreephal Jain News 04-08-2026, 02:58 pm

वरिष्ठ पत्रकार राजीव सिंघई ‘अयोध्या गौरव रत्न सम्मान-2026’ से सम्मानित : शिक्षा, सामाजिक सरोकार एवं जनजागरण के क्षेत्र में पत्रकारिता योगदान के लिए मिला सम्मान

ललितपुर के वरिष्ठ पत्रकार राजीव सिंघई को शिक्षा, सामाजिक सरोकार एवं जनजागरण के क्षेत्र में पत्रकारिता के माध्यम से उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘अयोध्या गौरव रत्न सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। पीडब्ल्यूएस शिक्षालय परिवार के समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।

इंदौर Shreephal Jain News 04-08-2026, 11:52 am

समन्वय का प्रेरक संदेश : श्वेतांबर परिवार ने कराया दिगंबर संत का चातुर्मास, इंदौर बना सामाजिक एकता का उदाहरण

इंदौर में श्वेतांबर समाज से जुड़े कांतिलाल जैन एवं अक्षय जैन द्वारा दिगंबर संत अंतर्मुखी मुनिश्री 108 पूज्यसागर महाराज का चातुर्मास आयोजित कराया जा रहा है। यह पहल जैन समाज में समन्वय, सद्भाव और पारस्परिक सम्मान का प्रेरक संदेश दे रही है। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।

इंदौर Shreephal Jain News 03-08-2026, 09:06 pm

पेट भरता है भिखारी और भंडार भरता है साधु : मुनि पुंगव श्री सुधासागरजी महाराज

इंदौर में मुनि पुंगव श्री सुधासागरजी महाराज ने धर्मसभा में आहारचर्या, संतों के आगमन से घर की पवित्रता, पूजा के आत्मकल्याणकारी उद्देश्य और तीर्थयात्रा का महत्व बताया। मंगल कलश स्थापना तथा मुनिश्री के जीवन पर आधारित परीक्षा की जानकारी भी दी गई। पढ़िए श्रीफल साथी राजीव सिंघई की यह रिपोर्ट।

इंदौर Shreephal Jain News 03-08-2026, 08:26 pm

मुनिश्री पूज्यसागर जी के वर्षायोग चातुर्मास-2026 का भव्य कलश स्थापना समारोह सम्पन्न : अक्षर कलश अभियान, स्कॉलरशिप और स्वरोजगार योजनाओं की हुई घोषणा

इंदौर इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ परिसर में अंतर्मुखी मुनिश्री पूज्यसागर जी महाराज के वर्षायोग चातुर्मास-2026 का भव्य कलश स्थापना समारोह श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। मुनिश्री ने समाजहित के कई नए अभियान और दायित्वों की घोषणा की। पढ़िए श्रीफल साथी इंदौर ब्यूरो की यह रिपोर्ट।

इंदौर Shreephal Jain News 03-08-2026, 07:29 pm

अपनों से सावधान रहो, जीवन में संभलकर जीना : पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज

दिल्ली के ऋषभ विहार में धर्मसभा को संबोधित करते हुए पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज ने राग-द्वेष से सावधान रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि जीवन क्षणभंगुर है, इसलिए परोपकार, दान, सहयोग और जागृति के साथ जीवन जीना चाहिए। पढ़िए श्रीफल साथी सोनल जैन की यह रिपोर्ट।

इंदौर Shreephal Jain News 03-08-2026, 07:20 pm

विद्या समय पावन वर्षायोग का मंगल कलश स्थापित: आर्यिका श्री निष्काम मति माताजी ससंघ के जयकारों से गूंज उठा शिर गुप्पी का पांडाल

आर्यिका श्री निष्काम मति माताजी ससंघ का विद्या समय पावन वर्षायोग 2026 का भव्य मंगल कलश स्थापना शिरगुप्पी (कर्नाटक) में श्रद्धा, भक्ति एवं जयघोषों के बीच हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में माताजी के भक्त और श्रावक-श्राविकाएं मौजूद रहीं। शिरगुप्पी से पढ़िए, श्रीफल साथी अभिषेक अशोक पाटील की यह खबर...

इंदौर Shreephal Jain News 03-08-2026, 04:03 pm

मीठा बोलो, मधुर-भाषण से शत्रु भी मित्र बन जाता है: पट्टाचार्य श्री विशुद्ध‌सागर जी ने सभा में धर्म का मर्म समझाया

ऋषभविहार, दिल्ली में विराजित पट्टाचार्य श्री विशुद्ध‌सागर जी गुरुदेव ने धर्म-सभा में कहा कि जीवन में नैतिकता के साथ धर्म होना चाहिए। धर्म सुख-शांति का साधन है। ऋषभ विहार दिल्ली से पढ़िए, श्रीफल साथी अभिषेक अशोक पाटील की यह खबर...

इंदौर Shreephal Jain News 03-08-2026, 03:50 pm

जिनवाणी सुनने का सौभाग्य ही महान पुण्य का उदय है : आचार्य श्री 108 विमर्शसागर जी महाराज

देहरा तिजारा में 31वें पावन चातुर्मास के दौरान आचार्य श्री 108 विमर्शसागर जी महाराज ने जिनवाणी की महिमा बताते हुए कहा कि जिनेंद्र भगवान की वाणी सुनना महान पुण्य का उदय है। जिनवाणी पर श्रद्धा, जिनागम का स्वाध्याय और संयममय जीवन ही आत्मकल्याण का सच्चा मार्ग है। पढ़िए श्रीफल साथी सोनल जैन की यह रिपोर्ट।

इंदौर Shreephal Jain News 03-08-2026, 03:48 pm

तन की तपन जल से, मन की तपन जिनवाणी से मिटती है : मुनि श्री समतासागर महाराज

सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में चातुर्मासीय धर्माराधना के दौरान मुनि श्री समतासागर महाराज ने कहा कि जल शरीर की तपन शांत करता है, जबकि मन की अशांति जिनवाणी, स्वाध्याय और आत्मचिंतन से मिटती है। बड़े बाबा के अभिषेक के साथ श्रद्धालुओं को भावशुद्धि और आत्मपरिवर्तन का संदेश दिया गया। पढ़िए श्रीफल साथी राजीव सिंघई की यह रिपोर्ट।

इंदौर Shreephal Jain News 03-08-2026, 02:53 pm

दायित्व, समर्पण और श्रद्धा का आदर्श निर्वहन : आनंद गोधा और नवीन गोधा ने निभाया संत, समाज और संगठन के प्रति संकल्प

सामाजिक संसद (कीर्ति स्तंभ) के अध्यक्ष आनंद गोधा एवं कार्यकारी अध्यक्ष नवीन गोधा ने विभिन्न चातुर्मास आयोजनों में सक्रिय सहभागिता कर समाज, संत और संगठन के प्रति अपने दायित्व, समर्पण और सेवा भावना का परिचय दिया। पढ़िए इंदौर ब्यूरो की यह रिपोर्ट।

इंदौर Shreephal Jain News 03-08-2026, 02:27 pm

सम्यग्दर्शन, सम्यग्ज्ञान और सम्यक्चरित्र की त्रिवेणी से ही संभव है मोक्ष की प्राप्ति : आचार्यश्री उदारसागर महाराज

मुरैना में आचार्यश्री 108 उदारसागर महाराज ने कहा कि मोक्षमार्ग की आधारशिला सम्यग्दर्शन, सम्यग्ज्ञान और सम्यक्चरित्र की त्रिवेणी है। मुनिश्री उपशान्त सागर महाराज ने पूजन सामग्री को अमूल्य रत्नों की तरह सावधानी से अर्पित करने का संदेश दिया। सायंकालीन प्रश्न मंच में बच्चों को पुरस्कार दिए गए। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।

इंदौर Shreephal Jain News 03-08-2026, 02:18 pm

भाव-भक्ति के साथ संपन्न हुई इंद्रपुरी चातुर्मास उत्सव 2026 की मंगल कलश स्थापना: ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने सभी श्रावकों ने गुरु भक्ति में लगाए जयकारे

आचार्य श्री आदिसागरजी महाराज की परंपरा के चतुर्थ पट्टाचार्य, तपोधन श्रेष्ठ प्राकृताचार्य 108 श्री सुनीलसागरजी महाराज के सान्निध्य में इंद्रपुरी चातुर्मास 2026 के शुभारंभ अवसर पर आचार्य श्री ने अपनी मंगल देशना में कहा कि अपने मन के सारे कषायों को दूर करने का इससे अच्छा अवसर नहीं मिल सकता।

इंदौर Shreephal Jain News 03-08-2026, 08:04 am

प्राकृत भाषा को बढ़ावा देने की पहल : गुरु पूर्णिमा पर ऑनलाइन प्राकृत सर्टिफकेट कोर्स का शुभारंभ

भारत सरकार के आईकेएस डिवीजन द्वारा तैयार ऑनलाइन प्राकृत सर्टिफिकेट कोर्स का शुभारंभ इंदौर में गुरु पूर्णिमा पर हुआ। छह माह के इस निःशुल्क पाठ्यक्रम के लिए देशभर से 200 से अधिक पंजीयन हो चुके हैं। पढ़िए श्रीफल साथी टी के वेद की यह रिपोर्ट।

इंदौर Shreephal Jain News 03-08-2026, 08:02 am

कुंभोज में नवधा भक्ति से गूंजा आचार्यश्री चंद्रप्रभसागरजी का सानिध्य: युवाओं ने किया निरंतराय आहारदान

विद्यासन्मतिदास पावन वर्षायोग 2026 के अंतर्गत कुंभोज में चल रहे जैन धर्म के अनुष्ठानों में शुक्रवार को आचार्य चंद्रप्रभसागर महाराज के निरंतराय आहार की अद्भुत झलक देखने को मिली। कुंभोज से पढ़िए, श्रीफल साथी अभिषेक अशोक पाटील की यह खबर...

इंदौर Shreephal Jain News 03-08-2026, 08:00 am

आगरा में ‘Wonderful Jainism’ के दूसरे सत्र में युवाओं ने कहा—Proud to be a Jain : मुनिश्री समत्व सागर के प्रेरक उद्बोधन से गूंजा सभागार

आगरा के निर्मल सेवा सदन, छीपीटोला में ‘Wonderful Jainism’ के दूसरे विशेष सत्र ‘माइंडफुलनेस’ में मुनिश्री 108 समत्व सागर महाराज ने युवाओं को जैन दर्शन, सजगता और आत्मविकास की प्रेरणा दी। प्रवचन के बाद युवाओं ने उत्साह से ‘Proud to be a Jain’ का उद्घोष किया। पढ़िए श्रीफल साथी राहुल जैन की यह रिपोर्ट।

इंदौर Shreephal Jain News 02-08-2026, 08:50 pm