समाचार

कॉर्डियक सर्जन डॉ. नितिन जैन का निधन : जैन समाज ने दी विनम्र श्रद्धांजलि


अपोलो अस्पताल अहमदाबाद के सीनियर कॉर्डियक सर्जन डॉ. नितिन जैन का ब्रेन स्ट्रोक से आकस्मिक निधन हो गया है। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने कहा की मनाव सेवा के लिए डॉ साहब का जाना बहुत बड़ी क्षति है।


इंदौर । देश के ख्यातिलब्ध सरल – सौम्य व्यक्तित्व के धनी, सेवा भाव से ओतप्रोत अपोलो हास्पिटल अहमदाबाद के सीनियर कॉर्डियक सर्जन डॉ. नितिन जैन का अल्प आयु में ब्रेन स्ट्रोक से आकस्मिक दुःखद निधन हो गया है। वे विगत 14 वर्षों से जैन सोशल ग्रुप विदिशा व यूनिक क्लब विदिशा द्वारा स्व. सुधीर बडकुल व स्व. श्रीमती सविता जैन की स्मृति में आयोजित ह्रदय रोग परीक्षण शिविर में निशुल्क सेवा प्रदान कर रहे थे। उन्होंने पंद्रह हजार से अधिक ह्रदय रोग से पीड़ित मरीजों की बायपास सर्जरी की व अनेक निर्धन मरीजों एवं समाज के कमजोर लोगों की नाममात्र राशि पर ओपरेशन कर सेवा प्रदान की।

जैन समाज की बड़ी क्षति
दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने कहा की मनाव सेवा के लिए डॉ साहब का जाना बहुत बड़ी क्षति है। उनके अचानक देवलोकगमन से जैन सोशल ग्रुप विदिशा व यूनिक क्लब विदिशा परिवार स्तब्ध है। दिगम्बर जैन समाज समाजिक सांसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, सुशील पांड्या, मंत्री डॉ जैनेन्द्र, जैन फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, हंसमुख गांधी, टीके वेद, पियूष जैन, संजीव जैन संजीवनी एवं परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन सारिका जैन सभी ने ,परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की है कि उन्हें सद्गति प्रदान करें व परिजनों को इस गहन दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
8
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page