समाचार

बांसवाड़ा होटल उत्सव में देहदान अंगदान संकल्प कार्यक्रम: महावीर प्रवाह पुस्तक भेंटकर कार्यों की दी जानकारी


बांसवाड़ा होटल उत्सव में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से रखे गए देहदान, अंगदान संकल्प कार्यक्रम हुआ। इसमें अतिथियों का सम्मान कर उन्हें महावीर प्रवाह पुस्तक की प्रति भेंट की गई। महावीर इंटरनेशल संस्था के सेवा कार्यों के बारे में बताया। नौगामा से पढ़िए यह खबर…


नौगामा। बांसवाड़ा होटल उत्सव में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से रखे गए देहदान, अंगदान संकल्प कार्यक्रम में सोसाइटी के निदेशक डॉ. मुनव्वर हुसैन, आयकर आयुक्त डॉ.एसके गुप्ता सीएमएचओ खुशपाल सिंह पीएमओ डॉ. माहेश्वरी, पूर्व सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सराफ, राहुल सराफ सहित गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में स्थानीय महावीर इंटरनेशनल शाखा अध्यक्ष सुरेशचंद्र गांधी, महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर के देहदान करने वाले वीर हर्षवर्धन जैन, कवि उत्सव गांधी, दीपक जैन डूंगरपुर ने सभी अतिथियों को दुपट्टा औढ़ाकर महावीर इंटरनेशनल अपेक्स कार्यालय से प्राप्त महावीर प्रवाह पुस्तक भेंट की और महावीर इंटरनेशनल के सेवा कार्यों की जानकारी दी। महावीर इंटरनेशनल की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर गोल्डन जुबली जयपुर शहर में मनाने के बारे में बताया। इस अवसर पर डॉ. मुनव्वर ने महावीर इंटरनेशनल के कार्यों की सराहना की। संचालन डीआर वनिता गुप्ता ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page