दिगम्बर जैन संत आचार्यश्री विमर्शसागर जी महाराज ससंघ का मंगल आशीर्वाद श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा महासभा एवं जिनागम पंथी जैन मित्र मंडल भिंड के सदस्यों ने प्राप्त किया। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट…
मुरैना/भिंड। दिगम्बर जैन संत आचार्यश्री विमर्शसागर जी महाराज ससंघ का मंगल आशीर्वाद श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा महासभा एवं जिनागम पंथी जैन मित्र मंडल भिंड के सदस्यों ने प्राप्त किया। भिंड जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी एवं पत्रकार सोनल जैन ने बताया कि समाधिस्थ गणाचार्य विरागसागरजी महाराज के परम प्रभावक शिष्य आचार्यश्री विमर्शसागरजी महाराज का मंगल विहार गाजियाबाद से दिल्ली की ओर चल रहा है।
विहार के दौरान महासभा एवं जैन मित्र मंडल के सदस्यों ने गुरुदेव के दर्शन, वंदना एवं भक्ति करने का सौभाग्य प्राप्त किया। सभी लोगों को पूज्यश्री के पाद प्रक्षालन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पूज्यश्री ने सभी को धर्म वृद्धि का शुभाशीष प्रदान किया। इस अवसर पर श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा महासभा एवं जिनागम पंथी जैन मित्र मंडल के सोनल जैन पत्रकार, अभिषेक जैन, प्रशांत जैन, अनुभव जैन, पारस जैन, अमन जैन, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।













Add Comment