जैन सोशल ग्रुप इंदौर स्काई द्वारा भंडारी रिसॉर्ट में बॉलीवुड थीम पर पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें रेड कार्पेट पर सितारों की महफिल सजी हुई थी। पढ़िए यह रिपोर्ट…
इंदौर। जैन सोशल ग्रुप इंदौर स्काई द्वारा भंडारी रिसॉर्ट में बॉलीवुड थीम पर पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें रेड कार्पेट पर सितारों की महफिल सजी हुई थी। अध्यक्ष ज्योति जैन ने बताया कि स्काई फिल्म फेयर अवॉर्ड का भी इस पार्टी में आयोजन किया गया था, जिसमें बहुत सुंदर-सुंदर अवॉर्ड से ग्रुप के सदस्यों को नवाजा गया।
सभी संयोजक रजनी जैन, आरती जैन, प्रियंका जैन, अनीता जैन, रुचि जैन, मेघना गंगवाल, मनीषा जैन, प्रियंका जैन, महिमा जैन ने शानदार डांस परफॉर्मेंस दी। ग्रुप के अनेक सदस्य बॉलीवुड के किरदारों के गेट अप में आए और पार्टी में चार चांद लगा दिए। संस्थापक अध्यक्ष अनीता जैन ने सभी विजेताओं को बधाइयां दी। सचिव शिखा सियाल ने आभार व्यक्त किया। संचालन रुचि चोविष्या जैन ने किया।













Add Comment