स्वस्तिधाम, जहाजपुर प्रणेत्री परम् विदुषी लेखिका गणिनी आर्यिका 105 श्री स्वस्तिभूषण माता जी ससंघ का सोमवार सुबह 7 बजे श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर डबरा में मंगल प्रवेश एवं आर्यिका मां श्री 105 श्री विश्रेय श्री माताजी का मंगल मिलन अग्रसेन चौराहे पर हुआ। इसके बाद धर्मसभा हुई। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
डबरा। स्वस्तिधाम, जहाजपुर प्रणेत्री परम् विदुषी लेखिका गणिनी आर्यिका 105 श्री स्वस्तिभूषण माता जी ससंघ का सोमवार सुबह 7 बजे श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर डबरा में मंगल प्रवेश एवं आर्यिका मां श्री 105 श्री विश्रेय श्री माताजी का मंगल मिलन अग्रसेन चौराहे पर हुआ।
श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में चित्र अनावरण जैन युवा सेवा मंडल, मुरार ने किया एवं राजेश जैन लाला मित्र मंडल एवं महावीर दिगंबर जैन मंदिर समिति ने दीप प्रज्वलन किया। महिलाओं ने शास्त्र भेंट कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। जैन युवा सेवा मंडल मुरार ने चातुर्मास मुरार में कराने हेतु श्रीफल भेंट कर निवेदन किया।

हर चीज में है कष्ट
श्री विश्रेय श्री माताजी एवं आर्यिका मां 105 श्री स्वस्ति भूषण माताजी ने प्रवचन में कहा कि धर्म के कार्य कष्टदायी लगते हैं। मुझे यह बताइए कि संसार में कष्ट किसमें नहीं है। भोजन का कष्ट निराकुलता जो सुख आकुलता को कष्ट है, स्थिरता है। आपको भोजन करना है तो कितनी मेहनत करनी पड़ती है। यदि हमें आहार करना है तो कोई तनाव नहीं है। आहार का समय होगा तो शुद्धि जी का पानी आएगा। तब देखेंगे 24 घंटे में कमाना भी नहीं पड़ता। मानव को रहने के लिए मकान चाहिए तो आपको मकान के लिए कितनी मेहनत करनी पड़ती है। तब कहीं जाकर रहने के लिए छत मिलती है। साधु के लिए हर शहर में आपने ही बनाए हैं। मन लगाने के मनोरंजन के लिए साधन के लिए, अपने पैसे जोड़-जोड़ कर हमारे लिए शास्त्र-मंदिरों में रखे हैं। आपके लिए रोकने टोकने वाले कितने हैं। हमसे लोग सलाह लेते हैं। जीवन में सुख ज्ञान की क्वालिटी से आता है। सब कुछ होने के बाद भी दुख है। आप भूख-प्यास को दुख मानते हैं। हम भूख-प्यास को बीमारी मानते हैं इसलिए भोजन को दवाई समझकर खाते हैं। तुम पकवान समझकर खाते हो।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर जैन युवा सेवा मंडल मुरार से सचिन जैन, मनोज जैन, महेंद्र जैन, आशीष जैन, अंकुश जैन, मुकुल जैन, गौरव जैन बाबा, पारस जैन, राजेश जैन, लाला मित्र मंडल, श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेंद्र जैन, मंत्री विजय जैन एवं दिनेश जैन, कोमल जैन, अरविन्द जैन, जीतू , रॉकी, हेमंत, राहुल मौजूद रहे। जैन मिलन स्वतंत्र डबरा, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप डबरा, जैन मिलन डबरा, आदिनाथ महिला मंडल, चंद्रप्रभु महिला मंडल, जैन मिलन महिला मंडल, संस्थाओं ने भव्य मंगल प्रवेश में सहयोग प्रदान किया। श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर समिति डबरा ने मुरार, ग्वालियर से आए अतिथियों का सम्मान किया।













Add Comment