समाचार

मंगल प्रवेश : गणिनी आर्यिका सृष्टीभूषण का अम्बाह नगर प्रवेश  


गणिनी आर्यिका श्री सृष्टीभूषण माताजी ससंघ का 19 फरवरी को अम्बाह नगर में भव्य मंगल प्रवेश होगा। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…


अम्बाह/मुरैना। गणिनी आर्यिका सृष्टीभूषण माताजी का अम्बाह नगरी में भव्य मंगल प्रवेश होगा। परम पूज्य सिंहरथ प्रवर्तक, त्रिलोकतीर्थ प्रणेता छाणी परम्परा के पंचम पट्टाचार्य श्री विद्याभूषण सन्मति सागर जी महाराज की परम प्रभावक शिष्या गुरुमां गणिनी आर्यिका श्री सृष्टीभूषण माताजी ससंघ का 19 फरवरी को अम्बाह नगर में भव्य मंगल प्रवेश होगा। ज्ञातव्य हो कि पूज्य गुरुमां गणिनी आर्यिका श्री सृष्टीभूषण माताजी ने श्री अतिशय क्षेत्र महावीर जी में चातुर्मास किया था।

श्री ज्ञानतीर्थ मुरैना में श्री पंचकल्याक प्रतिष्ठा महोत्सव में सान्निध्य प्रदान करने आप महावीर जी से करोली, बाड़ी, बसेड़ी, धौलपुर पद विहार करते हुए समारोह में सम्मिलित हुईं। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पश्चात आपने मुरैना नगर में अल्प प्रवास के दौरान धर्म प्रभावना की। अभी आप अतिशय क्षेत्र श्री सिहोनियां जी में विराजमान थीं। आपने सिहोनियां जी में श्री बिषापाहार विधान बहुत ही धर्म प्रभावना के साथ सम्पन्न कराया। पूज्य आर्यिका संघ का मंगल विहार श्री सिहोनियां जी से अम्बाह के लिए हो चुका है। अम्बाह सकल जैन समाज द्वारा नगर सीमा के मुख्य चौराहे पर पहुंचकर पूज्य आर्यिका माताजी की भव्य अगवानी की जाएगी। मुख्य चौराहे से बैंड-बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाल कर मंगल प्रवेश कराया जाएगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page