समाचार

स्वर्णिम स्टार्टअप एंड इनोवेशन विवि समारोह : अन्तर्मना आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागर जी महाराज को मिली डी. लिट की मानक उपाधि


कुंजवन में आयोजित स्वर्णिम स्टार्टअप एंड इनोवेशन विश्विद्यालय के विशेष दीक्षांत समारोह के पावन अवसर पर अन्तर्मना आचार्यश्री प्रसन्नसागर जी महाराज को डॉक्टर ऑफ लिट्रेचर की मानद उपाधि से विभूषित किया गया। पढ़िए राज कुमार जैन अजमेरा की रिपोर्ट…


कोडरमा। कुंजवन में आयोजित स्वर्णिम स्टार्टअप एंड इनोवेशन विश्विद्यालय के विशेष दीक्षांत समारोह के पावन अवसर पर अन्तर्मना आचार्यश्री प्रसन्नसागर जी महाराज को डॉक्टर ऑफ लिट्रेचर की मानद उपाधि से विभूषित किया गया। विश्वविद्यालय की ओर से इसके कुलाधिपति एवं अध्यक्ष ऋषभ जैन ने अन्य अधिकारियों के साथ अंतर्मना अचार्यश्री को उपाधि प्रदान की।

विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान किए गए प्रशस्ति पत्र में आचार्यश्री की 557 दिनों की दीर्घ सिंहनिष्क्रीडित व्रत की उत्कृष्ट साधना एवं अन्य साधना प्रयोगों का उल्लेख किया गया है। समारोह को अचार्यश्री के अतिरिक्त उपाध्यश्री पीयूष सागर जी एवं मुनि सहजसागर जी ने भी संबोधित किया।समारोह का प्रारंभ अकादमिक शोभायात्रा से किया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page