समाचार

धार्मिक श्रीफल प्रतियोगिता-1 के परिणाम घोषित : तेलंगाना की अमृता नीलेश जैन रहीं प्रथम पुरस्कार विजेता


श्रीफल जैन न्यूज परिवार की ओर से आयोजित धार्मिक श्रीफल प्रतियोगिता-1 के विजेताओं की घोषणा मंगलवार को अंतर्मुखी मुनि श्री पू्ज्यसागर जी महाराज के मुखारविंद से जूम मीटिंग के जरिए मंगलवार को की गई। इसमें प्रथम अमृता नीलेश जैन ,गारला (तेलांगना), द्वितीय श्रद्धा आशीष जैन,रतलाम
और तृतीय मालिनी जैन, दिल्ली रहीं। इनके अलावा 15 अन्य विजेताओं को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए।


 

धरियावद। श्रीफल जैन न्यूज परिवार की ओर से आयोजित धार्मिक श्रीफल प्रतियोगिता-1 के विजेताओं की घोषणा मंगलवार को अंतर्मुखी मुनि श्री पू्ज्यसागर जी महाराज के मुखारविंद से जूम मीटिंग के जरिए मंगलवार को की गई। प्रतियोगिता मुनि श्री के पिछले चातुर्मास में सितंबर माह में शुरू की गई थी। प्रतियोगिता के लिए श्रावकों को धार्मिक पुस्तक और प्रश्नपत्र भेजे गए थे। कुल 349 श्रावकों ने पुस्तक मंगाई और 312 ने प्रश्नपत्र भरकर वापस भेजा था। इसमें 184 श्रावकों ने सभी प्रश्नों के सही जवाब दिए। प्रतियोगिता में कुल 151 प्रश्न पूछे गए लेकिन चार प्रश्न सही न होने के कारण उन्हें हटा दिया गया था। प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार विजेताओं को क्रमशः 11000 रुपए, 7000 रुपए और 5000 रुपए की राशि प्रदान की गई। इसके अलावा 15 श्रावकों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 500 रुपए प्रदान किए गए हैं। पुस्तिका प्रकाशन किरण महेन्द्र वगेरिया, प्रतापगढ़ (राज.) और नूतन संजय वगेरिया, प्रतापगढ़ (राज.) के सौजन्य से किया गया था। प्रतियोगिता की संयोजक प्रियंका संजय सेठी, किशनगढ़, तुष्टि कीर्तेश जैन, घाटोल रहीं। प्रतियोगिता अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज एवं क्षुल्लक अनुश्रमण सागर जी के निर्देशन में प्रारंभ की गई थी। निर्देशन जगतगुरु कर्मयोगी स्वतिश्री चारुकीर्ति भट्टारक स्वामी जी का रहा।

ये रहे विजेता

 

सांत्वना पुरस्कार विजेता 

 

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
26
+1
1
+1
2
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page