समाचार

भगवान आदिनाथ का मोक्ष कल्याणक दिवस मनाया : भक्तों ने चढ़ाया प्रभु को निर्वाण लाडू


श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर, मालवीय रोड में प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान जी का मोक्ष कल्याणक महामहोत्सव भक्तिमय वातावरण में धूम धाम से मनाया गया। पढ़िए यह रिपोर्ट…


रायपुर। श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर, मालवीय रोड में प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान जी का मोक्ष कल्याणक महामहोत्सव भक्तिमय वातावरण में धूम धाम से मनाया गया। श्रेयश जैन बालू, प्रणीत जैन मीडिया प्रभारी और संध्या दिलीप जैन, अध्यक्ष दिगंबर जैन महिला मंडल ने बताया कि इस पुण्य अवसर पर मंदिर में श्री पार्श्वनाथ भगवान जी की वेदी के समक्ष भगवान का निर्वाण कांड कल्याणक पूजन किया गया, जिसके अंत में निर्वाण लाडू महाअर्घ्य चढ़ाया गया।

तत्पश्चात आचार्य गुरुवर श्री विद्यासागर महामुनिराज का पूजन कर विसर्जन पाठ किया गया। कार्यक्रम में दिगंबर जैन समाज के धर्म प्रेमी बंधु उपस्थित थे। साथ ही आचार्य गुरुवर श्री विद्या सागर महामुनिराज के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु हर दिन रात्रि 7.30 बजे से 9 बजे तक भक्तामर पाठ एवं णमोकार महामंत्र का जाप नियमित रूप से किया जा रहा है।

दिगंबर जैन समाज की महिला मंडल द्वारा 48 दीपक से भक्तामर के पाठ का संगीतमय आयोजन किया गया, जिसमें महिला मंडल की सभी सदस्यों के साथ समाज की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थीं। महिला मंडल द्वारा धार्मिक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का भी आयोजन किया, जिसमें हिस्सा लेने वालों को पुरस्कृत भी किया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page