समाचार

आचार्य श्री ज्ञानसागर जी का 69वां अवतरण दिवस महोत्सव 1 मई को : ज्ञानतीर्थ क्षेत्र महाराधक परिवार, ज्ञानार्ष भक्त परिवार, सकल जैन समाज एवं बड़ा मंदिर कमेटी के सान्निध्य में होगा

मुरैना नगर गौरव आचार्य रत्न श्री 108 ज्ञानसागर जी महाराज के 69वें अवतरण दिवस का पावन महोत्सव वैशाख शुक्ल पूर्णिमा 1 मई को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह दिव्य आयोजन श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर, मुरैना में होगा। मुरैना से पढ़िए, अजय जैन की यह रिपोर्ट…


मुरैना। मुरैना नगर गौरव आचार्य रत्न श्री 108 ज्ञानसागर जी महाराज के 69वें अवतरण दिवस का पावन महोत्सव वैशाख शुक्ल पूर्णिमा 1 मई को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह दिव्य आयोजन श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर, मुरैना में होगा। प्रातः 9 बजे आचार्य श्री की मंगलमयी आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेय एवं भोजन प्रसादी का वितरण किया जाएगा। सायंकालीन बेला में रात्रि 7 बजे भव्य महाआरती होगी, जिसमें विभिन्न महिला मंडलों द्वारा प्रस्तुत भक्तिमय भजनों की स्वर लहरियां वातावरण को गुरु भक्ति से अनुप्राणित कर देंगी। ज्ञात रहे कि मुरैना में जन्मे आचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज तप, त्याग, ज्ञान और अध्यात्म की दिव्य ज्योति हैं। उनका व्यक्तित्व धर्म, संस्कृति, शिक्षा और समाजोत्थान के क्षेत्र में प्रेरणा का अक्षय स्रोत है। उनके पावन सान्निध्य और ओजस्वी मार्गदर्शन ने अनगिनत जनमानस के जीवन को आलोकित किया है। इस शुभ अवसर पर समस्त साधर्मी बंधु, गुरु भक्त, स्वयंसेवी संस्थाएं, महिला मंडल, युवा वर्ग एवं श्रद्धालुओं को सपरिवार, इष्टमित्रों सहित सादर आमंत्रित किया गया है। यह गरिमामय आयोजन ज्ञानतीर्थ क्षेत्र महाराधक परिवार, ज्ञानार्ष भक्त परिवार, सकल जैन समाज मुरैना एवं श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर कमेटी, मुरैना के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न होगा। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से इस पुण्य अवसर पर उपस्थित होकर गुरु भक्ति के इस महापर्व को सफल एवं स्मरणीय बनाने का विनम्र आह्वान किया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page