वैज्ञानिक संत आचार्य श्री 108 निर्भय सागर जी महाराज ससंघ (10 पिच्छी) छिपीटोला से मंगल विहार कर आगरा की ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित श्री 1008 चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत किया तथा नियमित धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। पढ़िए श्रीफल साथी विपलव जैन की यह रिपोर्ट।
आगरा। वैज्ञानिक संत आचार्य श्री 108 निर्भय सागर जी महाराज ससंघ (10 पिच्छी) मंगलवार को छिपीटोला से मंगल विहार करते हुए ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित श्री 1008 चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में समाजजनों ने ढोल-नगाड़ों, जयघोष एवं गुरु वंदना के साथ आचार्य श्री का भावपूर्ण स्वागत किया। पूरे परिसर में धार्मिक उल्लास और भक्ति का वातावरण बना रहा।
समाजजनों ने किया भावपूर्ण स्वागत
मंगल प्रवेश के अवसर पर श्री दिगंबर जैन समिति, ट्रांस यमुना कॉलोनी के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने आचार्य श्री के दर्शन एवं वंदना कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।
अनेक समाजजन रहे उपस्थित
कार्यक्रम में श्री जितेंद्र जैन ‘बंटी’, श्री धर्मेंद्र जैन, श्री राजीव जैन, श्री मोहित जैन, श्री विपलव जैन, श्री वैभव जैन, श्री पंकज जैन, कमल जैन, प्रशांत जैन, संजीव जैन, ऋषभ जैन, ऋतिक जैन, संयम जैन, केतन जैन, सिद्ध शरण, राजेश जैन, प्रीति जैन, तृप्ति जैन, पारुल जैन, खुशबू जैन, पूजा जैन, संगीता जैन, सपना जैन सहित नवदेव चरण चेतना मंच छिपीटोला के सदस्य तथा ब्रह्मचारिणी दीदी लवली एवं दीदी झिलमिल उपस्थित रहीं।
मंगल विहार के बाद हुई जलपान व्यवस्था
आचार्य श्री के मंगल विहार के उपरांत सभी श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। समाजजनों ने सेवा कार्यों में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
नियमित धार्मिक कार्यक्रम
समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रतिदिन प्रातः 7:30 बजे अमृतमयी प्रवचन, प्रातः 8:30 बजे आहारचर्या, सायं 6:30 बजे शंका समाधान तथा रात्रि 8:30 बजे वैयावृत्ति का आयोजन किया जाएगा। समिति ने सभी धर्मानुरागी बंधुओं से समय पर पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।













Add Comment