समाचार

झुमरी तिलैया में पहली बार आदिनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव : 48 काव्य, 48 दीपक और 48 परिवारों के साथ मनाया जाएगा पर्व


सारांश

झुमरी तिलैया में पहली बार भगवान आदिनाथ का निर्वाण महोत्सव आयोजित किया जाएगा । कोडरमा मीडिया प्रभारी जैन राज कुमार अजमेरा की रिपोर्ट पढ़िए विस्तार से …


झुमरी तिलैया में पहली बार आदिनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा । इस आयोजन में भक्तामर के 48 काव्यों का 48 दीपकों से 48 परिवार द्वारा लगभग 3000 दीपक प्रज्वलित किया जाएगा । भक्तामर के महाअर्चना, कल दिनांक 20 जनवरी को श्री दिगंबर जैन मंदिर के सरस्वती भवन में किया जाएगा।इसमें कोडरमा के सुप्रसिद्ध गायक नवीन जैन पांड्या, सुबोध गंगवाल के निर्देशन में होगा समाज के मंत्री ने बताया ये कार्यक्रम अपने आप में एक अनूठा और भक्तिमय कार्यक्रम है । इसके बाद निर्वाण लड्डू चढ़ाया जाएगा। जिसकी तैयारी कर ली गई है ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page