समाचार

मेडिकल टीम ने फिजिकल को हराकर फाइनल में किया प्रवेश : इंटरकॉलिजिएट चैम्पियनशिप में फुटबाल और कबड्डी में भी रहा रोमांच


तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी की इंटरकॉलिजिएट चैम्पियनशिप की महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में मेडिकल कॉलेज ने फिजिकल एजुकेशन कॉलेज को 10 विकेट मात देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो. श्यामसुंदर भाटिया की यह खबर…


मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी की इंटरकॉलिजिएट चैम्पियनशिप की महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में मेडिकल कॉलेज ने फिजिकल एजुकेशन कॉलेज को 10 विकेट मात देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। 8-8 ओवरों के इस मुकाबले में मेडिकल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। फिजिकल एजुकेशन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवरों में 2 विकेट खोकर 78 रनों का स्कोर खड़ा किया। फिजिकल एजुकेशन की ओर से कप्तान संध्या शर्मा ने 30 गेंदों में 55 रनों की नाबाद पारी खेली। संध्या ने अपनी पारी में 5 चौके और 4 छक्के लगाए। मेडिकल की तरफ से वैष्णवी सचिन ने 2 ओवरों में 2 विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेडिकल की टीम ने 6 ओवरों में ही बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। मेडिकल टीम की ओर से वैष्णवी सचिन ने 19 गेंदों में 45 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। मेडिकल टीम की कप्तान वैष्णवी सचिन को वूमेन ऑफ द मैच भी चुना गया।

फुटबाल और कबड्डी प्रतियोगिता में भी रोमांच रहा हाई

पुरुष वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता का मुकाबला फिजियोथेरेपी और डेंटल के बीच हुआ। डेंटल ने टॉस जीतकर साइड को चुना। फिजियोथेरेपी ने गेम किक से स्टार्ट किया। फिजियोथेरेपी के चंदन ने 5वें मिनट में पहला गोल किया। दूसरा गोल 11वें मिनट में फिजियोथेरेपी से उमाम ने किया। तीसरा गोल फिजिकॉथेरेपी के चंदन ने 19वें मिनट किया। डेंटल की तरफ से मात्र 1 गोल 21वें मिनट में किया। अंततः यह मुकाबला फिजियोथैरेपी ने 3-1 से अपने नाम कर लिया। फिजियोथैरेपी के चंदन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। महिला वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में नर्सिंग कॉलेज और एग्रीकल्चर कॉलेज के बीच मुकाबला हुआ। एग्रीकल्चर कॉलेज की टीम ने टॉस जीतकर रेड चुना। फर्स्ट हाफ में 25-12 से नर्सिंग कॉलेज ने से बढ़त बनाए रखी और सेकेंड हाफ में भी 59-38 से नर्सिंग कॉलेज की टीम आगे रही। नर्सिंग कॉलेज ने 21 अंकों से मुकाबला अपने नाम कर किया। चैम्पियनशिप के तहत खो-खो, मेल-फीमेल की टंग ऑफ वॉर, कैरम आदि की प्रतियोगिताएं भी हुईं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page