समाचार

इंदौर में होगा श्री मञ्जिनेन्द्र 1008 श्री नेमीनाथ एवं चौबीस जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव: 15 से 20 मार्च 2026 तक नरीमन सिटी में भव्य आयोजन, महापात्र-पात्र एवं इन्द्र-इन्द्राणी बनने का सुअवसर


राजेश जैन ने बताया कि इंदौर के नरिमन सिटी स्थित श्री सुपार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर परिसर में 15 से 20 मार्च 2026 तक श्री मञ्जिनेन्द्र 1008 श्री नेमीनाथ एवं चौबीस जिनबिंब का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित होगा। 22 फरवरी को पात्र चयन कार्यक्रम रखा गया है। इन्दौर ब्यूरो की विशेष रिपोर्ट 


इंदौर। जैन समाज के लिए अत्यंत हर्ष और सौभाग्य का अवसर आने वाला है। नरिमन सिटी स्थित श्री सुपार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर परिसर में रविवार, 15 मार्च से शुक्रवार, 20 मार्च 2026 तक श्री मञ्जिनेन्द्र 1008 श्री नेमीनाथ भगवान एवं चौबीस जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।

यह महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का अद्वितीय संगम होगा। पंचकल्याणक के पावन अवसर पर जिनबिंबों की प्रतिष्ठा, विविध धार्मिक अनुष्ठान, अभिषेक, पूजन एवं विशेष विधान संपन्न होंगे। यह आयोजन मुनि श्री आदित्य सागर महाराज के सानिध्य में किया जाएगा ।

पात्र चयन कार्यक्रम

महोत्सव में महापात्र, पात्र एवं इन्द्र-इन्द्राणी बनने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए रविवार, 22 फरवरी 2026 को प्रातः 9:30 बजे पात्र चयन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के पश्चात वात्सल्य भोज भी रखा गया है।

आयोजन स्थल

श्री सुपार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर परिसर, नरिमन सिटी, इंदौर (मध्यप्रदेश) में या आयोजन होगा । इस आयोजन

श्री दिगम्बर जैन मंदिर धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट, नरिमन सिटी, इंदौर किया जाएगा ।

मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रदीप बिलाला,मंत्री प्रवीण जैन,कोषाध्यक्ष निलेश मोदी द्वारा समाज के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया गया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page