समाचार

टीएमयू के साथ आत्मीय रिश्तों को और प्रगाढ़ कर गए सुखविंदर : लोकप्रिय गानों से परिसर में समां बांधकर जीता लोगों का दिल 


जाने-माने पंजाबी सिंगर सुखविंदर सिंह तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी परिवार के साथ अपने प्रगाढ़ रिश्तों को और सुगंधित कर गए। उदीषा चौपाल साहित्योत्सव-2026 में शिरकत करने मुरादाबाद आए सुखविंदर अपनी चहेती तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी आना नहीं भूले। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो. श्यामसुंदर भाटिया की यह खबर…


मुरादाबाद। जाने-माने पंजाबी सिंगर सुखविंदर सिंह तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी परिवार के साथ अपने प्रगाढ़ रिश्तों को और सुगंधित कर गए। उदीषा चौपाल साहित्योत्सव-2026 में शिरकत करने मुरादाबाद आए सुखविंदर अपनी चहेती तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी आना नहीं भूले। ‘चल छैया-छैया…’ और ‘जय हो…’ सरीखे मशहूर गानों के पार्श्व गायक सुखविंदर का कुलाधिपति सुरेश जैन और जीवीसी मनीष जैन ने अपने आवास संवृद्धि में मंगल आगमन पर बुके देकर स्वागत किया। इस मौके पर फर्स्ट लेडी वीना जैन, ऋचा जैन, एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अक्षत जैन, नंदिनी जैन आदि की मौजूदगी रही। पर्यावरण प्रेमी सुखविंदर कुलाधिपति आवास संवृद्धि में खिले गेंदों के फूल देखकर गदगद हो गए। सुखविंदर मानते हैं कि टीएमयू इन्नोवेटिव विज़न, डायनामिक लीडरशिप, पर्यावरण, स्टार्ट अप्स, क्रिएटिविटी, रिसर्च के प्रति बेहद संजीदा है। साथ ही जैन परिवार ऊर्जावान है, जिंदादिल है और अभिनंदन के योग्य है। उल्लेखनीय है कि टीएमयू परिवार का पंजाबी सिंगर सुखविंदर से बरसों पुराना रिश्ता है। दीक्षांत समारोह के रॉक ऑन से लेकर कल्चरल नाइट्स में अपनी जादुई आवाज से महफिल लूट चुके हैं।

सुखविंदर का यूनिवर्सिटी के साथ बरसों से दिली लगाव 

उल्लेखनीय है कि टीएमयू को अपना ही परिवार एवं कुलाधिपति सुरेश जैन को अज़ीम शख्सियत मानने वाले सुखविंदर का यूनिवर्सिटी के साथ बरसों से दिली लगाव है। कोविड काल के दौरान 2020 में एक अविस्मरणीय वीडियो जारी करके टीएमयू से अपने अंतरंग रिश्तों को सार्वजनिक कर चुके हैं। टीएमयू हॉस्पिटल को तीर्थ की संज्ञा देते हैं। कह चुके हैं कि टीएमयू हॉस्पिटल जैन परिवार के लिए धन कमाने की अपेक्षा जनसेवा का जरिया है।

 2019 में अमर उजाला के कंसर्ट में आए थे

उल्लेखनीय है कि हॉस्पिटल के सेवा, संकल्प और समर्पण के बूते यूपी सरकार कोविड काल में प्राइवेट हॉस्पिटल्स में उम्दा इलाज के लिए ‘ए’ श्रेणी का दर्जा दे चुकी है। मैं यूनिवर्सिटी के भव्य एवं हरित कैंपस के चप्पे-चप्पे से वाकिफ हूं। 2019 में अमर उजाला के कंसर्ट में आए तो उन्होंने कुलाधिपति परिवार को मंच पर बुला लिया। कुलाधिपति से गर्मजोशी में गले मिलते हुए बोले कि अब मेरा तन-मन और मेरी आवाज खुशियों से लबरेज हो गई है। यह दिली रिश्ता परस्पर है। 2023 में संवृद्धि आए तो गोल्फ कार्ट से सुखविंदर समेत पूरे परिवार ने कैंपस का भ्रमण कराया जबकि, ड्राइविंग सीट की कमान खुद एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अक्षत जैन ने संभाली।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page