प्रतिष्ठाचार्य पंडित गुलाबचंद पुष्प की पुण्य स्मृति में अतिशय क्षेत्र नवागढ़ में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में सैकड़ों रोगियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। प्रागैतिहासिक अतिशय क्षेत्र नवागढ़ जी में जनकल्याण की भावना से प्रेरित होकर एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र के लगभग 550 व्यक्तियों ने लाभ लिया। नवागढ़ से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…
नवागढ़। प्रतिष्ठाचार्य पंडित गुलाबचंद पुष्प की पुण्य स्मृति में अतिशय क्षेत्र नवागढ़ में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में सैकड़ों रोगियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। प्रागैतिहासिक अतिशय क्षेत्र नवागढ़ जी में जनकल्याण की भावना से प्रेरित होकर एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र के लगभग 550 व्यक्तियों ने ग्रामीणों एवं आसपास के लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श का लाभ लिया। स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने नेत्र परीक्षण, रक्तचाप, मधुमेह, हड्डी रोग, हृदय रोग, स्त्री संबंधी रोग, बाल रोग, दांत रोग, क्षय रोग सहित अन्य बीमारियों की जांच की। मरीजों को आवश्यक दवाइयां निःशुल्क वितरित की गईं तथा स्वास्थ्य संबंधी उचित परामर्श भी दिया गया।
इन चिकित्सकों की शिविर में मिली सेवाएं
निःशुल्क चिकित्सा शिविर में डॉ. राजकुमार, डॉ. विकास (बाल रोग), डॉ. सौरभ साहू (हड्डी रोग), डॉ. शैलेंद्र जैन (दंत रोग), डॉ. राहुल गुप्ता (क्षय रोग), डॉ. प्रशांत जैन (जनरल सर्जन), डॉ. विकास गुप्ता जीत (जनरल सर्जन), डॉ. अमित वर्मा (नेत्र रोग), डॉ.अंजनी शुक्ला (नेत्र रोग), डॉ. अयन दीक्षित (नेत्र रोग), डॉ. समकित जैन (नेत्र रोग), डॉ.देवप्रकाश गौतम (नेत्र रोग), डॉ. दीपाली जैन (स्त्री रोग), डॉ. रूपाली जैन (नेत्र रोग) सहित क्षेत्र प्रबंधकारिणी कमेटी, गुरुकुलम् कमेटी, सभी शिक्षक गण एवं आसपास के व्यक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सेवा भावना से किया गया कार्य ही सच्ची मानव सेवा
आयोजकों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्र के लोगों को जिनके पास अपना बेहतर इलाज कराने की सुविधा नहीं है उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराना है। शिविर आयोजन में क्षेत्र कमेटी एवं गुरुकुलम् परिवार के साथ साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर शिविर प्रमुख डॉ. राजकुमार ने कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने बताया कि ऐसे शिविरों के माध्यम से समय पर रोगों की पहचान होती है, जिससे गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है। डॉ. राजकुमार ने कहा कि सेवा भावना से किया गया कार्य ही सच्ची मानव सेवा है।
ऐसे आयोजनों से जन जागरूकता बढ़ती है
अतिशय क्षेत्र संचालक ब्रह्मचारी जय निशांत ने कहा कि अतिशय क्षेत्र नवागढ़ जी में आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर सामाजिक दायित्व की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों तक सीमित न रहकर समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य करना है। ऐसे आयोजनों से जन जागरूकता बढ़ती है और समाज स्वस्थ दिशा में आगे बढ़ता है।
सामूहिक प्रयास से बड़े कार्य संभव
वहीं क्षेत्र महामंत्री वीरचंद्र जैन ने कहा कि इस शिविर ने यह सिद्ध कर दिया कि सामूहिक प्रयास से बड़े कार्य संभव हैं। उन्होंने चिकित्सकों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे, जिससे क्षेत्रवासियों को निरंतर लाभ मिलता रहे। शिविर के समापन पर आयोजकों ने सभी चिकित्सकों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया एवं सभी को माला, शॉल, आदि देकर के सभी का सम्मान किया।
मानवता की सच्ची मिसाल प्रस्तुत की
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के बाद गुरुकुलम् के महामंत्री प्रदीप ने मंच से सभी सहयोगकर्ताओं एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह शिविर केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी और सेवा भावना का जीवंत उदाहरण है। प्रदीप ने शिविर प्रमुख डॉ. राजकुमार एवं उनकी पूरी चिकित्सक टीम का आभार जताया और कहा कि चिकित्सकों ने निस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं देकर मानवता की सच्ची मिसाल प्रस्तुत की। उन्होंने क्षेत्र संचालक जय निशांत जी के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा को आयोजन की सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।
सभी सहयोगियों और आगंतुकों का आभार जताया
प्रदीप ने बताया की आपके संगठनात्मक सहयोग, व्यवस्थाओं एवं समन्वय एवं अथक प्रयासों से शिविर सुचारु रूप से संपन्न हो सका। उन्होंने स्वयंसेवकों, व्यवस्थापक टीम, दानदाताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी आभार व्यक्त किया। जिनके सहयोग से यह सेवा कार्य संभव हुआ। उन्होंने क्षेत्र की जनता एवं श्रद्धालुओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी सक्रिय भागीदारी और विश्वास से ही ऐसे कार्यक्रम सार्थक बनते हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना के साथ समाजहित के कार्य निरंतर होते रहें।













Add Comment