समाचार

501 साधर्मी बंधुओं ने की गिरनार पर्वत की भक्तिमय वंदना : श्री दिगंबर जैसवाल जैन उपरोचिया परिषद की वार्षिक तीर्थयात्रा पूर्ण


जैसवाल जैन उपरोचिया समाज की सेवा भावी संस्था श्री दिगम्बर जैसवाल जैन उपरोचिया परिषद दिल्ली के तत्वावधान में 501 से अधिक साधर्मी बंधुओं ने गिरनार पर्वत सहित अनेकों तीर्थ स्थलों की वंदना कर पुण्यार्जन किया। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…


मुरैना/दिल्ली। जैसवाल जैन उपरोचिया समाज की सेवा भावी संस्था श्री दिगम्बर जैसवाल जैन उपरोचिया परिषद दिल्ली के तत्वावधान में 501 से अधिक साधर्मी बंधुओं ने गिरनार पर्वत सहित अनेकों तीर्थ स्थलों की वंदना कर पुण्यार्जन किया। इसी के साथ ही परिषद के वार्षिक तीर्थयात्रा महोत्सव का समापन हुआ। दिल्ली एनसीआर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था श्री दिगंबर जैसवाल जैन उपरोचिया परिषद द्वारा आयोजित वार्षिक तीर्थ यात्रा 2025 (2 से 8 जनवरी) का समापन अत्यंत भव्य, सुव्यवस्थित, आनंददायक एवं अविस्मरणीय रूप में हुआ। वार्षिक तीर्थयात्रा महोत्सव में यात्रा के मुख्य संयोजक दीपक जैन, गोविंद पुरी के दिशा निर्देशन में समाज के 501 से अधिक श्रद्धालु यात्रियों ने सहभागिता कर अनुशासन, एकता एवं सेवा-भाव का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

स्वयंसेवकों का सराहनीय सहयोग

यह तीर्थ यात्रा केवल धार्मिक आस्था तक सीमित न रहकर सामाजिक समरसता, संगठनात्मक क्षमता एवं सेवाभाव का सशक्त प्रतीक बनी। यात्रा के प्रत्येक चरण को सुव्यवस्थित, समयबद्ध एवं सफल बनाने में परिषद के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा।

वडोदरा जैसवाल जैन समाज द्वारा भव्य स्वागत

कर्जन जैन मंदिर जी में तीर्थ यात्रियों का वडोदरा जैसवाल जैन समाज द्वारा अत्यंत भव्य, आत्मीय एवं गरिमामय स्वागत किया गया। स्थानीय समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सेवा-भाव के साथ यात्रियों की अगवानी कर सामाजिक एकता एवं वात्सल्य का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया। स्वागत आयोजन में मुकेश जैन वडोदरा, नरेश जैन, राकेश जैन वडोदरा सहित वडोदरा जैसवाल जैन समाज के सभी सेवाभावी सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा।

इन तीर्थों की की साधर्मिक वंदना

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जैसवाल जैन उपरोचिया परिषद ने वार्षिक तीर्थयात्रा महोत्सव के अंतर्गत सात दिवसीय गुजरात क्षेत्र के तीर्थ स्थलों की वंदना का आयोजन सुनिश्चित किया। जिसमें 501 से अधिक साधर्मी बंधुओं ने सहभागिता प्रदान की। सभी यात्रियों ने गिरनार पर्वत सहित भगवान महावीर स्वामी जिनालय करजणजी, शांति नाथ दिगम्बर जैन सर्वार्थ सिद्धि अतिशय क्षेत्र, करजणजी,पावागढ़जी, वेङिया जी, पालीताना जी तीर्थक्षेत्र की वंदना, दर्शन, पूजन कर सातिशय पुण्य का अर्जन किया।

  इनका भी मिला मार्गदर्शन

इस सफल तीर्थयात्रा महोत्सव में ब्रह्मचारी दीदी रंजना जी का आशीर्वाद एवं परिषद के परम संरक्षक रूपेश जैन (मेगा ड्रायफ्रूट्स), संरक्षक भूपेंद्र जैन (ग्रीन पार्क), अध्यक्ष सुनील जैन (मोना जनरेटर), विजय जैन (भोला) बैंक एनक्लेव, सुबोध जैन (महामंत्री) एवं महिला सशक्तिकरण का मार्गदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा।

 सबके सहयोग से पूर्ण हुई यात्रा

यात्रा के दौरान परिषद के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने निष्ठापूर्वक सेवाएँ प्रदान की । सभी का सराहनीय एवं प्रशंसनीय सहयोग प्राप्त हुआ। इन सभी के सहयोग से ही संपूर्ण यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जिससे यह तीर्थ यात्रा आध्यात्मिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत प्रभावशाली और स्मरणीय बन सकी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page