समाचार

मुनि श्री अनुकरण सागर जी के सानिध्य में कार्यक्रम : एक दिवसीय उपनयन संस्कार शिविर संपन्न


महावीर गंज स्थित श्री 1008 चंद्रप्रभु जिनालय में एक दिवसीय उपनयन एवं संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिनालय में विराजमान पाठशाला प्रेरक मुनि श्री बालमुनि अनुकरण सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में संपन्न हुआ। पढ़िए सोनल जैन की रिपोर्ट…


भिंड। नगर के महावीर गंज स्थित श्री 1008 चंद्रप्रभु जिनालय में एक दिवसीय उपनयन एवं संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिनालय में विराजमान पाठशाला प्रेरक मुनि श्री बालमुनि अनुकरण सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में संपन्न हुआ।

संस्कारों का महत्व बताया

शिविर के दौरान मुनि श्री अनुकरण सागर जी ने उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं को जैन संस्कारों का महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि जैन जीवन पद्धति में प्रतिदिन देव दर्शन करना, माता-पिता के चरण स्पर्श करना, पानी छानकर पीना, जैन कुल में विवाह करना, पंच कुटुंबर एवं तीन माकार का पालन करना जैसे संस्कार अत्यंत आवश्यक हैं। इन संस्कारों के माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन को शुद्ध और संयमित बना सकता है।

श्रद्धालुओं की बड़ी सहभागिता

संस्कार शिविर में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जगदीश जैन, कमलेश जैन, बॉबी जैन, पंकज जैन, नीरज जैन, राजू जैन, विनोद जैन, मुकेश जैन सहित अनेक समाजजन सम्मिलित हुए। इसके साथ ही समाज सेविका रानी जैन, सुनीता जैन, लक्ष्मी जैन तथा महावीर महिला मंडल बजरिया की सदस्याएं भी उपस्थित रहीं।

मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया

कार्यक्रम के दौरान समाज सेविका रानू ठाकुर ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर गुरुदेव से मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने मुनि श्री के प्रवचनों को ध्यानपूर्वक सुना और जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page