समाचार

ट्रांसयमुना कॉलोनी जैन मंदिर में मना भगवान श्री चंद्रप्रभु जन्म कल्याणक : सुसज्जित रथ में श्री जी विराजमान कर भव्य शोभायात्रा निकाली


श्री दिगंबर जैन समिति, ट्रांसयमुना कॉलोनी के तत्वावधान में सोमवार को श्री चंद्रप्रभु भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…


आगरा। श्री दिगंबर जैन समिति, ट्रांसयमुना कॉलोनी के तत्वावधान में सोमवार को श्री चंद्रप्रभु भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ट्रांसयमुना कॉलोनी स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में पुष्पेंद्र जैन, राजेश जैन, कुमार मंगलम जैन, प्रकाश केसवानी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। जिसके पश्चात मंदिर परिसर से भगवान श्रीजी की प्रतिमा को सुसज्जित रथ में विराजमान कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंडबाजों और जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा का शुभारंभ राकेश जैन दिनेश जैन परिवार द्वारा झंडी दिखाकर किया गया। शोभायात्रा में सौधर्म इंद्र के स्वरूप में देवेंद्र जैन, महेंद्र इंद्र के रूप में मुकेश जैन, ईशान इंद्र के स्वरूप में कमल जैन, सारथी सुनील जैन तथा धन कुबेर के स्वरूप में बादल जैन आकर्षण का केंद्र रहे। सात राजकुमार घोड़े पर सवार होकर चल रहे थे। जैन धर्म पर आधारित मनोहारी झांकियां श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित कर रही थीं। शोभायात्रा ट्रांसयमुना कॉलोनी के विभिन्न ब्लॉकों से होकर पुनः जैन मंदिर पहुंची,जहां श्रीजी का स्वर्ण कलशों से भव्य अभिषेक किया गया।

बाहर से पधारे सभी अतिथियों का मंदिर कमेटी द्वारा स्वागत सम्मान किया गया|कार्यक्रम के समापन पर सभी भक्तों के लिए वात्सल्य भोज की व्यवस्था की गई।सायंकाल 7 बजे संगीतमय मंगल आरती तथा रात्रि 8 बजे संस्कार जैन द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। रथयात्रा की व्यवस्था णमोकार बधु महिला मंडल एवं ट्रांसयमुना कॉलोनी महिला इकाई द्वारा की गई।कार्यक्रम का संचालन चंद्रकांत जैन ने किया।इस अवसर पर आगरा दिगंबर जैन परिषद के महामंत्री मनीष जैन ठेकेदार, सतीशचंद जैन, विमल जैन, सुनील जैन ठेकदार, रविन्द्र जैन, वैभव जैन, मोहित जैन,पंकज जैन, सिद्ध जैन, केतन जैन, विजय जैन, सुनील जैन, कंचन जैन, नीलम जैन, अंजना जैन, खुशबू जैन, ममता जैन सहित जैन ट्रांसयमुना कॉलोनी जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page