समाचार

स्ट्रेस मैनेजमेंट में परिवार का साथ होगा मददगार : योग प्रशिक्षक गौरव त्यागी ने स्टूडेंट्स को दिया योग का प्रशिक्षण


तीर्थंकर महावीर डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में हर्टफुलनेस इंस्टिट्यूट की ओर से स्ट्रेस मैनेजमेंट प्रोग्राम में योग प्रशिक्षक गौरव त्यागी ने स्टूडेंट्स को योग का प्रशिक्षण दिया। हर्टफुलनेस इंस्टिट्यूट की ओर से आयोजित स्ट्रेस मैनेजमेंट प्रोग्राम में तीर्थंकर महावीर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के प्राचार्य प्रो. एनके सिंह ने कहा कि योग जीवन का मूल आधार है। मुरादाबाद से पढ़िए, श्यामसुंदर भाटिया की यह खबर…


मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में हर्टफुलनेस इंस्टिट्यूट की ओर से स्ट्रेस मैनेजमेंट प्रोग्राम में योग प्रशिक्षक गौरव त्यागी ने स्टूडेंट्स को योग का प्रशिक्षण दिया। हर्टफुलनेस इंस्टिट्यूट की ओर से आयोजित स्ट्रेस मैनेजमेंट प्रोग्राम में तीर्थंकर महावीर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के प्राचार्य प्रो. एनके सिंह ने कहा कि योग जीवन का मूल आधार है। योग से हम रोग मुक्त रह सकते हैं। व्यस्त दिनचर्या और योग के बिना हम कम उम्र में ही गंभीर रोगों का शिकार बन रहे हैं। प्रो. सिंह ने कहा कि स्ट्रेस से उबरने के लिए परिवार के साथ समय बिताना जरूरी है। उन्होंने स्ट्रेस मैनेजमेंट के लिए योग और मेडिटेशन को अपनी दैनिक दिनचार्या में शामिल करने पर जोर दिया। साथ ही प्रकृति के संग समय बिताने के संग-संग डायरी लिखने और हेल्दी भोजन करने की सलाह दी।

इनकी भी रही सराहनीय भागीदारी 

कार्यक्रम में हर्टफुलनेस इंस्टिट्यूट के योग प्रशिक्षक गौरव त्यागी ने डेंटल कॉलेज की फैकल्टीज़ और स्टुडेंट्स को योग का प्रशिक्षण भी दिया। प्रो. सिंह तीर्थंकर महावीर डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में स्ट्रेस मैनेजमेंट पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एनके सिंह के साथ डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. एमपी सिंह बतौर मुख्य अतिथि, डेंटल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. प्रदीप तांगड़े, वाइस प्रिंसिपल डॉ. अंकिता जैन, डॉ. साधना सिंह, डॉ. उपेन्द्र मलिक, डॉ. तबिहा खान, प्रेमी पूर्णिमा, तैयबा बी., स्वर्णा कुमारी के संग-संग डेंटल कॉलेज के स्टूडेंट्स मौजूद रहे। संचालन काशवी वशिष्ठ ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page